श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

सीएम योगी का विपक्ष पर वार, बोले- ‘जो रामद्रोही है वो राष्ट्रद्रोही भी है’

BJP in UP bjp seat in up CM YOGI performance of BJP in UP

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासत पूरी तरह से गर्म नजर आ रही है। एक के बाद एक राजनीतिक दल एक दूसरे पर जुबानी हमला कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमेशा से ही कांग्रेस ने रामभक्तों और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अपमान किया है। कांग्रेस का ये आचरण दिखाता है कि वह वास्तव में सनातन राष्ट्र का अपमान करती रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस पार्टी ने कभी कोई विकास नहीं किया। उसने हमेशा देश और दुनिया में भारत को अपमानित किया है। साथ ही सनातन धर्म को गाली देने का कोई मौका नहीं छोड़ा। सीएम योगी ने कहा कि ये इंडिया गठबंधन का करेक्टर है। ये लोग लगातार भारत की आत्मा को गाली देते हैं।

सीएम योगी आगे कहते हैं कि कांग्रेस के डीएनए में रामद्रोह है। छत्तीसगढ़ श्रीराम का ननिहाल है, कोई भी रामभक्त किसी भी पार्टी का हो सकता है। कांग्रेस नेताओं द्वारा अपनी पार्टी की नेत्री का अपमान किया गया है, ये दिखाता है कांग्रेस, सपा और इंडी गठबंधन के डीएनए में रामद्रोह है और जो रामद्रोही है वो राष्ट्रद्रोही भी है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य