Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CM मोहन यादव ने कहा- भारत में रहना है, तो राम-कृष्ण की जय कहना होगा

Big Statement of CM Mohan Yadav: पूरे देश में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर धूम मची हुई है। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने अशोक नगर के चंदारी में एक कार्यक्रम को संबोधित किया।
Big Statement of CM Mohan Yadav

Big Statement of CM Mohan Yadav: पूरे देश में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर धूम मची हुई है। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने अशोक नगर के चंदारी में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने कहा कि भारत में रहने वालों को ‘राम-कृष्ण की जय’ कहना होगा। सीएम मोहन यादव ने रहीम और रसखान का जिक्र करते हुए कहा कि उन लोगों को इसलिए याद किया जाता है क्योंकि ये खुद को इस मिट्टी से जोड़कर चलें।

ये भी पढ़ें- भाजपा ने जारी किए J&K विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों के नाम

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि उन लोगों से सावधान, जो खाते यहां का हैं और गाते कहीं और का हैं। ये नहीं चलेगा। अगर भारत में रहना है तो राम और कृष्ण की जय बोलना ही पड़ेगा। सीएम मोहन यादव ने अपने इस बयान को ‘एक्स’ पर भी शेयर किया। हालांकि, बाद में उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मोहन यादव बोले – देशभक्ति हो प्राथमिकता

सीएम मोहन यादव ने अपने भाषण में एक बड़ी बात राष्ट्रवाद और देश प्रेम को लेकर भी कही। उन्होंने ने कहा कि हम यहां भारत में किसी का अपमान नहीं करते हैं। सभी के पास अपने धर्म का पालन करने का अधिकार और स्वंत्रता है, लेकिन देश भक्ति सभी के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- सांसद कंगना रनौत के किसानों पर दिए विवादित बयान पर BJP ने झाड़ा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई विरोधी कहते हैं कि लाडली बहना योजना बंद हो जाएगी। तुम रोज रोते रहो, हम देते रहेंगे लगातार। यह योजना चलती रहेगी। बहन बेटी का भला नहीं करेंगे तो किसका करेंगे। दुनिया में 200 से ज्यादा देश हैं, अमेरिका, रूस, चीन, जापान, इंग्लैंड, कोई अपने संबंध माता बहनों से नहीं जोड़ते, पुरुष प्रधान संस्कृति से जाने जाते हैं। कोई अमेरिका माता की जय नहीं बोलता, कोई इंग्लैंड को माता नहीं कहता, सिर्फ भारत अपना संबंध माता से जोड़ता है, इसलिए कहते हैं भारत माता की जय।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड