श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मुस्लिम युवाओं ने UPSC में लहराया परचम, टॉप-100 में 5 कैंडिडेट्स

Nausheen | IAS | IPS | UPSC | UPSC RESULT | SHRESHTH BHARAT

Civil Service Exam 2023: एक समय ऐसा था कि जब देश में मुस्लिम समुदाय के लोग शैक्षिक रूप से पिछड़े थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है… इस बात को UPSC के रिजल्ट ने साबित कर दिखाया है। जी हां, 16 अप्रैल को UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी हो गया है। बड़ी बात ये है कि इस बार 50 से भी ज्यादा मुस्लिम कैंडिडेट्स ने UPSC में बाजी मारी है, जबकि 5 लोगों ने टॉप-100 में अपनी जगह बनाई है। इनमें रूहानी, नौशीन, वारदाह खान, जुफिशान हक और फैबी राशिद शामिल हैं।

2010 में शाह फैसल का IAS टॉप

2010 में शाह फैसल IAS टॉप करके कश्मीरियों समेत पूरे देश के मुस्लिम युवाओं के लिए मिसाल बन गए थे। उन्हीं को देखते हुए 2015 में कश्मीर के ही रहने वाले अतहर आमिर ने UPSC में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इस बार भी कुछ अलग देखने को मिला। टॉप-10 में एक मुस्लिम लड़की ने 9वीं रैंक प्राप्त की है, जिसका नाम नौशीन हैं। उनकी ये कामयाबी दूसरों को भी जरूर राह दिखाएगी।

इस बार नौशीन का टॉप-10 में नाम

नौशीन ने चौथे प्रयास में UPSC के एग्जाम को पास किया है। इसी के साथ वह इस बार टॉपरों की सूची में शामिल हैं। नौशीन कुशीनगर के पिपरा कनक गांव के मठिया टोला की रहने वाली हैं। नौशीन की शुरुआती पढ़ाई गोरखपुर के रैंपस स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के एसजी टीबी खालसा कालेज से उच्च शिक्षा हासिल की। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौशीन पूरी तरह से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में लग गईं।

नौशीन ने एक इंटरव्यू में कहा कि आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खुद रणनीति तैयार करनी चाहिए। मैंने बिना किसी कोचिंग के UPSC की तैयारी की है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना