Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘लाल टोपी’ वाले काले कारनामों…’ सीएम योगी का सपा पर हमला

सीएम योगी ने कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘लाल टोपी’ वाले लोग ‘काले कारनामों’ के लिए जाने जाते हैं। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश के अंदर अराजकता पैदा करने का कोई अवसर नहीं छोड़ती।
CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कानपुर में मेगा रोजगार और ऋण मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र, स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उद्यमियों को ऋण और लगभग आठ हजार युवाओं को टैबलेट/स्मार्टफोन बांटे। साथ ही सीएम योगी ने जनपद के विकास के लिए 745 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।

सीएम योगी ने कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘लाल टोपी’ वाले लोग ‘काले कारनामों’ के लिए जाने जाते हैं। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश के अंदर अराजकता पैदा करने का कोई अवसर नहीं छोड़ती। अयोध्या के अंदर एक सपा नेता ने निषाद बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया और सपा मुखिया उसके खिलाफ कार्रवाई करने की जगह उसका समर्थन करते दिखाई दे रहे थे।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 3 आतंकवादी किए ढेर

सीएम ने कहा कि लखनऊ में एक बेटी अपने पिता के साथ मोटर साइकिल से चल रही है, अचानक बरसात होती है, पानी भरता है और इनके (सपा) गुंडों ने लड़की को सड़क पर गिराने का काम किया था। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों को पलट कर देखेंगे तो काले कारनामों से इनका इतिहास भरा पढ़ा है। लाल टोपी है, लेकिन यह लोग काले कारनामों के लिए जाने जाते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड