Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केदारनाथ उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Kedarnath By-election 2024: केदारनाथ उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में उसने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।
Kedarnath By-election 2024

Kedarnath By-election 2024: केदारनाथ उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में उसने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ ही राज्य के कई मंत्री और सांसद शामिल हैं।

आशा नौटियाल भी प्रचारकों की लिस्ट में शामिल

स्टार प्रचारकों में पूर्व सीएम और पार्टी पदाधिकारी भी शामिल हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और टिकट की दावेदारी कर रहीं आशा नौटियाल भी प्रचारकों में शामिल हैं। उनका नाम पैनल में सबसे ऊपर है।

इन नेताओं को बनाया गया स्टार प्रचारक

स्टार प्रचारकों में पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, सांसद अजय टम्टा, अनिल बलूनी, रेखा वर्मा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य और नरेश बंसल शामिल हैं।

इसके अलावा,  प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, आदित्य कोठारी और विधायक भरत सिंह चौधरी, अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, दीप्ति रावत, जोगेंद्र पुंडीर और  समीर आर्य आदि के नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है।

बता दें कि केदारनाथ में उपचुनाव बीजेपी विधायक शैलारानी रावत के निधन की वजह से हो रहा है। यह चुनाव बीजेपी और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

ये भी पढ़ें- मोदी-शी जिनपिंग के बीच 5 साल में होगी पहली द्विपक्षीय बैठक

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड