श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं दी जमानत

Prajwal Revanna Bail Plea: सुप्रीम कोर्ट ने जेडीएस के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की जमानत याचिका खारिज कर दिया है। रेवन्ना पर बलात्कार और यौन उत्पीड़न के कई आरोप लगे हैं।
Prajwal Revanna Bail Plea

Prajwal Revanna Bail Plea: सुप्रीम कोर्ट ने जेडीएस के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की जमानत याचिका खारिज कर दिया है। रेवन्ना पर बलात्कार और यौन उत्पीड़न के कई आरोप लगे हैं। बता दें कि सोमवार यानी कि 11 नवंबर को न्यायमूर्ति डेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने जमानत याचिका को खारिज किया और साथ ही कहा कि रेवन्ना एक बहुत प्रभावशाली व्यक्ति हैं।

वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने दायर की थी याचिका

बता दें कि प्रज्वल रेवन्ना की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि आरोप पत्र दाखिल हो चुका है और प्रारंभिक शिकायत में आईपीसी की धारा 376 का जिक्र नहीं था। हालांकि, इससे पहले पीठ ने कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा 21 अक्टूबर को रेवन्ना को जमानत देने से इनकार करने के फैसले में हस्तक्षेप करने से मना किया था।

ये लगे है गंभीर आरोप

दरअसल, प्रज्जवल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज हैं। साथ ही आरोप है कि उन्होंने कई महिलाओं से दुष्कर्म किया है। प्रवज्जवल रेवन्ना पर लगे आरोपों की वजह से जेडीएस ने उन्हें पार्टी से निलंबित भी कर दिया था। प्रज्वल रेवन्ना ने सरेंडर करने से पहले एक वीडियो मैसेज भेजकर कहा था कि वो 31 मई को सुबह 10 बजे SIT के सामने आत्मसमर्पण कर देगा।

ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश सरकार ने पेश किया 2.94 लाख करोड़ रुपये का बजट

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका