Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षा कर्मियों ने की श्रद्धालुओं संग दबंगई, वीडियो वायरल

banke Bihari temple

Banke Bihari Temple: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ मंदिर परिसर के सुरक्षा कर्मियों की अभद्रता का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे श्रद्धालुओं को सुरक्षा गार्ड धक्का दे रहे हैं और दर्शन करने के रास्ते में बाधक बन रह रहे हैं।

घटना पर चुप्पी साधे है मंदिर प्रबंधन

मामले का वीडियो सामने आने के बाद भी मंदिर (Banke Bihari Temple) प्रबंधन पूरी घटना पर चुप्पी साधे हुआ है। बाके बिहारी मंदिर का ये वीडियो अक्षय तृतीया के दिन का बताया जा रहा है। इस दिन भारी तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ बाके बिहारी के दर्शन करने के लिए पहुंची थी,जहां सुरक्षा कर्मी श्रद्धालुओं को बेरहमी से धक्का देते नजर आए।

पहले भी वायरल हो चुके हैं श्रद्धालुओं संग अभद्रता के वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में कई श्रद्धालु को खीचने और झकझोरने का मामला सामने आया है। बता दें कि ठाकुर जी के दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु को इस कदर धक्का मारा गया कि वो गिरते-गिरते बची। फिलहाल, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी मंदिर के सुरक्षा कर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं संग अभद्र व्यवहार करने का मामले सामने आए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग