Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CM अरविंद केजरीवाल की बिगड़ी तबीयत, सामान्य से कम हुआ शुगर लेवल, जानें हेल्थ अपडेट

26 जून को केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। CBI ने केजरीवाल को कोर्ट से ही गिरफ्तार किया, जिसके बाद उनका शुगर लेवल सामान्य से कम हो गया....
arvind-kejriwal-heath-cbi-arrested-delhi-cm-from-rouse-avenue-court-deteriorated-sugar-level-went-low

Arvind Kejriwal Heath:दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 26 जून को केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, CBI ने केजरीवाल को कोर्ट से ही गिरफ्तार किया, जिसके बाद उनका शुगर लेवल सामान्य से कम हो गया। अवकाशकालीन बेंच के जस्टिस अमिताभ रावत के समक्ष केजरीवाल को पेश किया गया। सीबीआई ने कोर्ट से उनकी कस्टडी की मांग की।

शुगर कम होने पर खिलाया गया चाय और बिस्किट

अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल गिरने के बाद उन्हें चाय और बिस्किट के लिए कोर्ट रूम से बाहर ले जाया गया और दूसरे (Arvind Kejriwal Heath) कमरे में बैठाया गया। हालांकि, अब उनकी सेहत में सुधार है। बता दें कि इससे पहले निचली अदालत ने केजरीवाल की जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया था। हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट ने इस फैसले पर रोक लगा दी थी। इसके बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उन्हें वहां से भी कोई राहत नहीं मिली।

दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल से सीबीआई ने मंगलवार (25 जून) को तिहाड़ जेल में पूछताछ की। CBI ने केजरीवाल के बयान को भी दर्ज कर लिया है। वहीं, आज सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई की गई।

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल को CBI ने किया गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

हाई कोर्ट ने क्या-क्या कहा

दिल्ली हाई कोर्ट ने 25 जून को आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले (Money Laundering Case) में केजरीवाल को जमानत देने के निचली अदालत के आदेश पर रोक लगा दी थी। न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि निचली अदालत ED द्वारा उसके समक्ष पेश की गई।

यह भी पढ़ें- दूसरी बार लोकसभा स्पीकर बने ओम बिरला, के सुरेश को दी मात

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही