Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

BEER ALERT! पहले पानी, फिर बीयर, बेंगलुरु में यह कैसा संकट

BEER | BEER ALERT | BENGALURU | SHRESHTH BHARAT

कर्नाटक के बेंगलुरु में पानी के संकट के साथ ही अब बीयर का भी संकट गहरा गया है। गर्मी के मौसम में बेंगलुरु में बीयर की मांग बढ़ गई है। ऐसे में वहां बीयर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बेंगलुरु में बीयर की सबसे ज्यादा मांग पब और ब्रुअरीज में की जा रही है, क्योंकि सप्ताह के अंत में सभी लोग पब जाते है और वहां पर बीयर की मांग ज्यादा की जाती है। बेंगलुरु में सप्ताह के अंत में दिए जा रहे ऑफर को भी बंद करने की तैयारी जा रही है, ताकि बीयर की बढ़ती डिमांड पर कंट्रोल किया जा सके।

बेंगलुरु में बीयर की कमी का मुख्य कारण गर्मी के कारण इसकी बढ़ती मांग है। इसके अलावा, बीयर निर्माताओं ने यह भी कहा कि इसका मुख्य कारण कई लंबे वीकेंड्स हैं, जिसके दौरान लोग अक्सर मिलकर बीयर पीना पसंद करते हैं। इसके अलावा, IPL और भीषण गर्मी की वजह से लोग अधिक बीयर पी रहे हैं, जिससे बीयर पूर्ति में कमी हुई है।

ब्रुअरीज के मालिकों ने बताया कि हर वीकेंड पर बीयर को खरीदने के लिए ऑफर दिए जाते थे, जिसमें ‘2 खरीदो एक फ्री पाओ’ जैसे ऑफर शामिल थे, लेकिन सभी बार बीयर की ज्यादा मांग के बीच अब इस तरह के ऑफर बेंगलुरु में बंद करने वाले हैं।

ब्रुअरीज के एक प्रतिनिधि ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल आपूर्ति और खपत उम्मीद से अधिक रही, जिसके लिए वे तैयार नहीं थे। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि बीयर की बिक्री आम और अनानास जैसे फलों पर काफी हद तक निर्भर करती है। इस साल आम की पैदावार कम होने के कारण फल बीयर की बिक्री में गिरावट आई, जिससे लोग नॉर्मल बीयर लेने के लिए मजबूर हैं। वहीं, बेंगलुरु में सरकारी दुकानों पर भी बीयर की भारी कमी नजर आई है।  

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा