Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PMO के बाद ये मंत्रालय है सबसे ज्यादा पावरफुल, NIA भी इसके लिए करता है काम

गृह मंत्रालय अमित शाह, रक्षा मंत्रालय राजनाथ सिंह और विदेश मंत्रालय एस जयशंकर को सौपा गया हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के बाद सबसे पावरफुल मंत्रालय कौन सा माना जाता है?
Narendra Modi, pm Narendra Modi, bjp, Jammu Kashmir

Most Powerful Ministry: लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में NDA पूर्ण बहुमत से जीती हैं। चुनाव में जीत के बाद 9 जून को नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही मोदी सरकार 3.O में कुल 72 सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। पहले की तरह गृह मंत्रालय अमित शाह, रक्षा मंत्रालय राजनाथ सिंह और विदेश मंत्रालय एस जयशंकर को सौपा गया हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के बाद सबसे पावरफुल मंत्रालय कौन सा माना जाता है? इस आर्टिकल में आज हम आपको प्रधानमंत्री के बाद सबसे ज्यादा पावरफुल मंत्रालय के बारे में बताएंगे।

ये है सबसे पावरफुल मंत्रालय

पीएमओ के बाद अगर देश में किसी मंत्रालय को सबसे पावरफुल माना गया है, तो वो है- गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs)। गृह मंत्रालय भारतीय राज्य विभाग के तौर पर कार्य करता है। गृह मंत्रालय का मुख्य काम देश की आंतरिक सुरक्षा और घरेलू नीति के रखरखाव करना है। इसके अलावा, यह राज्यों के संवैधानिक अधिकारों में दखल दिए बिना, सुरक्षा, शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए कार्य करता है।

NIA भी करता है गृह मंत्रालय के लिए काम

बता दें कि, गृह मंत्रालय के अंतर्गत NIA भी कार्य करता है। NIA की स्थापना साल 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद किया गया था। इस एजेंसी में लगभग 600 कर्मचारी काम करते हैं।

NIA की पावर

मानव तस्करी, जाली नोटों से जुड़े अपराध, साइबर आतंकवाद, विस्फोटक पदार्थों से जुड़े अपराध, प्रतिबंधित हथियारों का निर्माण या बिक्री से जुड़े अपराधों की जांच NIA द्वारा की जाती है। NIA के पास विदेश में भी घटित ऐसे सूचीबद्ध अपराधों की जांच करने की पावर होती है। NIA के अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय राजस्व सेवा, राज्य पुलिस, आयकर के अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों जैसे CRPF, ITBP, BSF में से भी चुना जाता है। इसके साथ ही NIA में भर्ती परीक्षा के माध्यम से भी की जाती है।

यह भी पढ़े- Modi Cabinet : मोदी सरकार में यूपी के वो नौ सांसद जिन्हें मिला मंत्री का पद

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग