Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लखनऊ में दवा खाते ही युवक की मौत, डॉक्टर ने बिना जांच किए दी थी दवा

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर ने बिना युवक की जांच किए दवा दी।
Lucknow News

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर ने बिना युवक की जांच किए दवा दी। इसके बाद दवा खाते ही युवक के मुंह से झाग निकला और 10 मिनट बाद उसकी मौत हो गयी।

क्या है पूरा मामला?

लखनऊ के रहने वाले अरविंद के परिवार वालों ने बताया कि अरविंद को चार दिन से बुखार और बॉडी में बहुत दर्द हो रहा था। इसके बाद हम अरविंद को 11 नवंबर रविवार को उसे शिवराम चौराहे पर स्थित क्लीनिक लेकर गए, जहां जनरल फिजिशियन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने अरविंद की बिना जांच के ही उसे दवाई दे दी। इसके बाद हम घर आ गए। घर पर अरविंद ने दवाई खाई। दवा खाते ही अरविंद के मुंह से झाग निकलने लगा और अरविंद की हालात और खराब हो गयी।

पीड़ित परिवार ने बताया कि इसके बाद अरविंद को तुरंत पास के एक हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने एडमिट करने से मना कर दिया। फिर हम तुरंत लोहिया हॉस्पिटल गए। वहां डॉक्टरों ने बताया कि अरविंद की मृत्यु हो चुकी है। साथ ही ये भी बताया कि दवाई के रिएक्शन होने के कारण अरविंद की जान गई।

परिजनों ने की जांच की मांग

अरविंद की पत्नी मीरा ने डॉक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर दी और साथ ही डॉक्टर के डिग्री पर आशंका जताई है। डॉक्टर की लापरवाही के कारण अरविंद की जान गई। इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें- NDRF ने महाकुंभ 2025 से पहले नाविकों को बचाव अभियान की दी ट्रैनिंग

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड