Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IndiGo: विमान में बम की सूचना से हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी

दिल्ली से वाराणसी जा रही विमान में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। इस सूचना के बाद इमरजेंसी गेट से सभी यात्रियों को फ्लाइट से बाहर निकाला गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच की जा रही है। IndiGo की फ्लाइट में बम की सूचना के बाद अधिकारी जांच में जुट गए।
IndiGo flight | bomb threat | Delhi to Varanasi | SHRESHTH BHARAT |

दिल्ली से वाराणसी जा रही विमान में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। इस सूचना के बाद इमरजेंसी गेट से सभी यात्रियों को फ्लाइट से बाहर निकाला गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच की जा रही है। IndiGo की फ्लाइट में बम की सूचना के बाद अधिकारी जांच में जुट गए। इंडिगो की फ्लाइट को जांच के लिए एक आइसोलेशन में ले जाया गया है। मीडिया से बात करते हुए अधिकारी ने बताया कि विमान सुरक्षा और एक बम निरोधक टीम फिलहाल मौके पर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार सुबह पांच बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। क्यूआरटी मौके पर पहुंची है। सभी यात्रियों को आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। फ्लाइट का निरीक्षण किया जा रहा है।

इस पहले भी दिल्ली के स्कूलों, अस्पतालों में बम की सूचना मिल चुकी है। ये अफवाहें कौन फैला रहा है इस बारे में पता नहीं चल पाया है। फिलहाल इंडिगो की फ्लाइट में बम की अफवाह किसने फैलाई इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले 1 मई को दिल्ली और नोएडा के करीब 150 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल आया था। हालांकि, जांच के बाद मेल फर्जी साबित हुआ था। पुलिस को जांच में पता चला था कि धमकी भरे मेल बुडापेस्ट से किए गए थे। पुलिस ने जब सभी स्कूलों की जांच की तो ये खुलासा हुआ था कि ये सारे मेल फेक हैं। वहीं, पुलिस ने बच्चों के परिजनों से ये गुजारिश भी की थी, कि वो परेशान न हो।

एयरपोर्ट को उड़ाने वाला ईमेल भी फेक

बता दें कि स्कूल के बाद देश के एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद जब पुलिस ने इसकी जांच की तो ये मेल भी पहले के ही तरह पूरी तरह से फर्जी निकला था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना