श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गुजरात बाढ़ में अब तक 28 की मौत, सेना का राहत-बचाव कार्य जारी

Gujarat Flood: गुजरात में लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ के बीच जामनगर में पडाना पाटिया को चांगा पाटिया से जोड़ने वाली सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया है। बाढ़ के कारण पुल का एक हिस्सा भी ढह गया है
Gujarat Flood

Gujarat Flood: गुजरात में लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ के बीच जामनगर में पडाना पाटिया को चांगा पाटिया से जोड़ने वाली सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया है। बाढ़ के कारण पुल का एक हिस्सा भी ढह गया है, जिससे यात्रियों की आवाजाही में परेशानी हो रही है।

इस बीच, गुजरात सरकार के अनुरोध के बाद भारतीय सेना की छह टुकड़ियां सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान चला रही हैं, क्योंकि लगातार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बन गई है।

सेना की छह टुकड़ियां बचाव कार्य में जुटी

सेना ने एक बयान में कहा, “कई जिलों में बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय सेना ने राहत-बचाव के संसाधनों को तेजी से जुटाया गया है। गुजरात राज्य सरकार के अनुरोध के बाद, भारतीय सेना की छह टुकड़ियां सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल मानवीय सहायता और बचाव अभियान चला रही है।”

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुजरात सरकार ने मंगलवार को भीषण बाढ़ से प्रभावित कई जिलों में तत्काल राहत कार्यों के लिए सेना की छह टुकड़ियों से सहायता मांगी थी। इससे पहले, NDRF ने 95 लोगों की जान बचाई थी।

ये भी पढ़ें- ‘लाल टोपी’ वाले काले कारनामों…’ सीएम योगी का सपा पर हमला

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री पटेल ने कहा, “वडोदरा शहर में भारी बारिश के बाद 12,000 से अधिक लोगों को बाढ़ से बचाया जा चुका है।”

सीएम भूपेंद्र ने पीएम मोदी से की फोन पर बात

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह उनसे फोन पर बात की, जिसमें उन्होंने बाढ़ की स्थिति और प्रभावित लोगों के लिए राहत उपायों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य सहित मामलों पर मार्गदर्शन दिया और सार्वजनिक जीवन को जल्दी से बहाल करने के लिए एक बार फिर केंद्र सरकार से सभी तरह के समर्थन का आश्वासन दिया।”

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी आज राज्य में और बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया, “सौराष्ट्र और कच्छ में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।”

ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी ने Jio Users को दिया तोहफा, दिवाली पर लॉन्च होगा AI-Cloud

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका