Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना

PM Modi US Visit

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को फ्रांस और संयुक्त राज्य अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा के लिए नई दिल्ली से रवाना हुए। इस यात्रा के दौरान, वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ वार्ता करेंगे।

फ्रांस में एआई एक्शन शिखर सम्मेलन

प्रधानमंत्री मोदी 10-12 फरवरी तक फ्रांस में रहेंगे, जहां वह एआई एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस शिखर सम्मेलन में तकनीकी क्षेत्र के कई सीईओ और विशिष्ट व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री मोदी 11 फरवरी की शाम को मार्सिले जाएंगे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन भी करेंगे। 12 फरवरी को दोनों नेता युद्ध कब्रिस्तान जाएंगे और वहां वे प्रथम विश्व युद्ध में भारतीय सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदान को श्रद्धांजलि देंगे। दोनों नेता संयुक्त रूप से मार्सिले में भारत के नवीनतम महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे और कदाश का दौरा करेंगे जो अंतरराष्ट्रीय थर्मल परमाणु प्रायोगिक रिएक्टर का स्थल है।

वहीं, फ्रांस की यात्रा समाप्त करने के बाद वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिलने और अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए अमेरिका के लिए रवाना होंगे।

फ्रांस और अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंध

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिलने और अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए अमेरिका के लिए रवाना होंगे।

इससे पहले, पीएम मोदी ने जून 2017 में अमेरिका का दौरा किया था और फरवरी 2020 में राष्ट्रपति ट्रंप की भारत की राजकीय यात्रा की मेजबानी की थी। दोनों नेताओं ने नवंबर 2024 से दो बार 27 जनवरी, 2025 को फोन पर भी बात की है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड