श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पश्चिम यूपी में बरपा गर्मी का कहर, लू-आंधी को लेकर अलर्ट जारी

कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री या इससे ऊपर पहुंचा। हरदोई में 30, कानपुर में 30.9, लखीमपुर खीरी 30, आगरा 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है...

Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। दोपहर के वक्त भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। आलम ये है कि घरों से निकलने से पहले लोगों को सौ बार सोचना पड़ रहा है। अगर पश्चिमी यूपी की बात करें तो यहां के जिलों में गर्मी आग की तरह बरप रही है। 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ आगरा सर्वाधिक गर्म रहा। बुंदेलखंड में भी झुलसाने वाली गर्मी रही। झांसी में तापमान 46.1 डिग्री और हमीरपुर में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। साथ ही गोरखपुर के आसपास क्षेत्रों में बौछारें भी पड़ी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 मई तक लू, आंधी, कहीं-कहीं बारिश और बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने की चेतावनी है।

इन जिलों में 40 से नीचे पारा

मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ क्षेत्रों में पारा 40 से नीचे भी आया है। इसमें बस्ती में 39, बहराइच में 39.8 और लखीमपुर खीरी में 39.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। लखनऊ में दिन का तापमान 41.2 डिग्री रहा, जबकि रात का पारा चढ़ा और 29.9 डिग्री पहुंच गया। रात के पारे में कई शहरों में बढ़ोतरी हुई। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री या इससे ऊपर पहुंचा। हरदोई में 30, कानपुर में 30.9, लखीमपुर खीरी 30, आगरा 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Public Holiday: 25 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जानिए वजह…

इन जगहों पर रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Weather Update) में पुरवा हवा चलने की वजह से कुछ इलाकों में तापमान में इजाफा हुआ है। इसी के चलते पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर आंधी-बिजली और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। 40 किमी तक की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य