Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने की आत्महत्या, एसआरपीएफ में था तैनात

PRAKASH KAPDE | SACHIN TENDULKAR | DEATH | SHRESHTH BHARAT

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने आत्महत्या कर ली है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य रिजर्व पुलिस बल में तैनात प्रकाश कापड़े ने 15 मई की सुबह सरकारी बंदूक से खुद को गोली मार ली थी।

एसआरपीएफ में तैनात थे प्रकाश कापड़े

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रकाश कापड़े पिछले हफ्ते अपने परिवार के साथ जामनगर में थे।वे एसआरपीएफ में तैनात थे। उनकी ड्यूटी मुंबई में सचिन तेंदुलकर के घर पर बॉडीगार्ड के रूप में लगाई गई थी। लोकसभा चुनाव से पहले प्रकाश कापड़े चार दिन की छुट्टी लेकर अपने घर आए थे।

खून से लथ-पथ पड़े थे प्रकाश कापड़े

जब प्रकाश कापड़े ने खुद को गोली मारी, तब परिवार के सभी लोग सो रहे थे। गोली की आवाज सुनकर सभी लोग प्रकाश कापड़े के कमरे में गए तो देखा कि वह खून से लथपथ पड़े थे। घटना की जानकारी मिलने पर जामनेर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक किरण शिंदे और उनके सहयोगी मौके पर पहुंचे।

आत्महत्या की वजह का नहीं हो पाया खुलासा

प्रकाश कापड़े के शव को पोस्टमार्टम के लिए जामनेर शहर के उपजिला अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि, आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा है कि जांच चल रही है। जांच के बाद ही कोई कारण स्पष्ट होगा। उनके परिवार में माता, पिता, पत्नी और 2 बच्चे हैं। सभी परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

15 साल पहले एसआरपीएफ में हुए थे शामिल

इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कोई सुसाइड़ नोट नहीं मिला है। कापड़े 15 साल पहले एसआरपीएफ में शामिल हुए थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग