Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कोलकाता में पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो की मौत, कई फंसे

west bengal | tmc | mamta benargee | building | shreshth bharat

West Bengal: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आधी रात बड़ा हादसा देखने को मिला। यहां पर एक पांच मंजिला मरी रह गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई कई लोगों के घायल होने की खबर है वहीं कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल मलबे में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। घटनास्थल पर फायर एंड एमरजैंसी सर्विस पहुंचे हैं।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि अभी तक इमारत के मलबे में से 14 लोगों को बचाया जा चुका है। जिसमें दो की मौत हो गई कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल घटनास्थल पर मौजूद है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह पांच मंजिला निर्माणधीन इमारत गार्डन रीच इलाके के हजारी मोहल्ला बगान में स्थित थी। यह घटना करीब आधी रात को हुई। पुलिस अधिकारी के बयान के मुताबिक, रविवार देर रात गार्डन रीच इलाके में एक निर्माणधीन इमारत ढह गई। हमने कुछ लोगों को बचाया है बचाव अभियान अभी भी जारी है। घटना स्थल पर एंबुलेंस की तैनाती की गई है।

मीडिया से बात करते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत गिरने से पहले कंक्रीट के कुछ टुकड़े गिरे थे। इमारत गिरते ही तेज आवाज हुई और धूल का घना बादल इलाके में छा गया। उन्होंने बताया कि मलबा घनी आबादी वाले इलाके के आसपास की झोपड़ियां पर गिरा। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि हालांकि निर्माण अधीन इमारत में कोई भी नहीं रहता था। लेकिन यह बगल की झुग्गी-बस्तियों पर गिरी है, इसमें हमें डर है कि कई लोग यहां फंसे हो सकते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड