Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत, 20 घायल

MP Road Accident: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार सुबह एक ट्रक के वैन को टक्कर मारने से तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए।
MP Road Accident

MP Road Accident: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार सुबह एक ट्रक के वैन को टक्कर मारने से तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। यह घटना जवाहरपुरा गांव के पास हुई जब कुछ लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) असित यादव ने बताया कि घटना सुबह करीब पांच बजे हुई। उन्होंने बताया कि वाहन में कुछ लोग बैठे हुए थे जबकि कुछ लोग सड़क पर खड़े थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने इन लोगों को और इनके वाहन को टक्कर मार दी।

मृतकों और घायलों की संख्या

भिंड के जिलाधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय एक और व्यक्ति की मौत हो गई और इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। घटना में 20 लोग घायल हुए हैं।

राहत और बचाव कार्य

जिलाधिकारी ने बताया कि घायलों में से 12 को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है, जबकि अन्य का भिंड जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये, गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रूपये और मामूली रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

स्थानीय लोगों का आक्रोश

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुस्साए स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक और उप मंडलीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड