श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैसे आमलोगों को चौंकाया

FB

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को सुबह-सुबह जयपुर में मॉर्निंग वॉक करते नजर आए, तो लोगोंं के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। विधानसभा क्षेत्र सांगानेर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह की सैर पर पहुंचे थे।उन्होंने आम लोगों के बीच बैठकर चाय पी और उन सभी लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही सबके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “फिट इंडिया अभियान” की चर्चा करते नजर आए। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने 2023 के आखिरी मन की बात कार्यक्रम में फिट इंडिया की चर्चा की थी। इसके बाद ही भजनलाल शर्मा मंगलवार को सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात का जिक्र करते हुए कहा कि आजकल हम देखते हैं कि लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों के बारे में कितनी बातें होती हैं। यह हम सभी के लिए खासकर युवाओं के लिए ज्यादा चिंता की बात है। आज फिजिकल हेल्थ और वेल बिइंग की चर्चा तो खूब होती है, लेकिन इससे जुड़ा एक और बड़ा पहलू मेंटल हेल्थ का है। उस पर भी चर्चा होनी चाहिए। मानसरोवर क्षेत्र के लोगों में क्षेत्र के विधायक और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपने बीच पाकर मिलने की होड़ मची रही। मुख्यमंत्री के इस डाउन-टू-अर्थ वाले व्यक्तित्व की चर्चा आम लोगों में हो रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मॉर्निंग वॉक की सूचना पाकर कई पार्षद भी सिटी पार्क पहुंचे। इस दौरान  मुख्यमंत्री ने पार्षदों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने वार्ड में विकास कार्यों के साथ-साथ उनकी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। हर महीने समीक्षा करने और कमियों को दूर करने को भी कहा। स्थानीय लोगों से विकास कार्यों पर फीडबैक लेने के निर्देश भी दिए

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना