श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार होता है योग, जानिए तरीका

New-Project-37

योग और ध्यान आपके शरीर को स्वस्थ रखता है। इसे करने से हम अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
इस से मन को आराम मिलता है। अस्थमा के लिए स्ट्रेस स्टिमुली कम हो सकती है। वहीं, फिटनेस एक्सपर्ट अरुण श्रोत्रिय के मुताबिक, योग के परिणामस्वरूप अस्थमा के दौरे कम हो सकते हैं। साथ ही प्राणायाम हाई बीपी को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है। चलिए तो बताते हैं कि कौन से आसन करने से आपका ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रहेगा।

यहां हैं 3 प्राणायाम जो हाई बीपी में मदद कर सकते हैं

1 अनुलोम-विलोम (Anulom vilom)
अनुलोम-विलोम प्राणायाम या सांस लेने की एक्सरसाइज तकनीक है, जिसमें सांस लेते समय नाक के एक छेड़ को पकड़ना होता है। फिर सांस छोड़ने के लिए दूसरे नासिका छिद्र पर स्विच करना होता है। इसे कई बार दोहराना होता है। अनुलोम-विलोम तनाव, चिंता दूर करने और फोकस को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे आपका ब्लड प्रेशर और हृदय गति बेहतर रहेगी।

2 भ्रामरी प्राणायाम (Bhramari Pranayama)
भ्रामरी प्राणायाम मधुमक्खी या मधुमाखी की आवाज से प्रेरित है। इस आसन को करने से आप ब्रह्मांड की सभी सकारात्मक शक्तियों से जुड़ते हैं। इस आसन को करने के लिए पालथी मारकर बैठना जरूरी है। आंखें बंद कर सकते हैं। दोनों इंडेक्स फिंगर को भौंहों के ऊपर और दूसरी उंगलियों को आंखों पर रख सकती हैं। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए यह आसन सबसे अधिक मददगार है।

3 भस्त्रिका प्राणायाम(Bhastrika pranayama)
कई अध्ययनों में भस्त्रिका प्राणायाम को सिस्टोलिक और डायस्टोलिक दोनों तरह के ब्लड प्रेशर को कम करने में प्रभावी पाया गया है। हाई बीपी में लाभ पाने के लिए इसका अभ्यास धीमी गति से करना चाहिए। भस्त्रिका प्राणायाम शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रदान करने में मदद करता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज