Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शरीर से Bad Cholesterol को दूर करने में कारगर हैं ये चीज़े, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

जी हां, अगर आप मांसाहारी हैं तो मछली खाना आपके लिए काफी फायदेमंद है। मछली में ओमेगा 3 फैटी ऐसिड मौजूद होता है और इससे आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद मिलती है...
Ways to reduce Bad cholesterol home remedies tips causes risks how to control

Ways To Reduce Bad cholesterol: हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्‍ट्रॉल पाया जाता है। एक गुड कोलेस्‍ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्‍ट्रॉल। बैड कोलेस्‍ट्रॉल को हृदय का दुश्‍मन कहा जाता है। अगर किसी के शायर में इसकी मात्रा बढ़ जाती है, तो ये बॉडी के नसों के भीतर जमा होने लगता है, जिसकी वजह से ये नसों को संकरा कर देता है। इसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्‍या पैदा हो सकती है। इतना ही नहीं कई बार ये हार्ट अटैक का कारण भी बन सकता है। इसलिए कोलेस्‍ट्रॉल को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है।

अक्सर हमारा गलत खानपान और शारीरिक श्रम न करना कोलेस्‍ट्रॉल बढ़ने की वजह होता है। बैड कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने के लिए वैसे तो मार्केट में कई तरह की दवाएं मौजूद हैं, लेकिन आप चाहें तो इसे प्राकृतिक रूप से भी कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप कोलेस्‍ट्रॉल को कैसे कम कर सकते हैं।

अनार के छिलके (Ways To Reduce Bad cholesterol)

जी हां, हम सबको अनार तो काफी पसंद है और हमने इसे खूब खाया भी है। मगर क्या आपको पता है कि अनार के छिलके भी काफी फायदेमंद हैं। शायद आप इसके बारे में न जानते हो, लेकिन अनार के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो हृदय रोग को कम करते हैं। बैड कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में अनार के छिलकों को मददगार माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप छिलकों को पाउडर बना लें और गुनगुने पानी के साथ दिन में एक बार लें।

ऑलिव ऑयल

अक्सर हम खाना पकाने में सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। कलेस्ट्रॉल सबसे ज्यादा तेल की वजह से बढ़ता है। अगर आप सही तेल का उपयोग करते हैं, तो ये कलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होगा। इसके लिए आप ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल कर सकते हैं, इसमें सामान्य तेल के मुकाबले 8 प्रतिशत तक कलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है।

ओट्स (Ways To Reduce Bad cholesterol)

खानपान का हमारी सेहत पर काफी असर पड़ता है। इसलिए कलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा फाइबर युक्त भोजन करना चाहिए। ओट्स में फाइबर पर्याप्त भरपूर होती है। इसमें बीटा ग्लूकॉन भी होता है, जो आंतों की सफाई करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। ब्रेकफास्ट में ओट्स खाने से शरीर में कलेस्ट्रॉल को लगभग 6 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Pregnancy During Menstruation: क्या पीरियड्स में संबंध बनाने से हो सकती हैं प्रेग्नेंट?

मछली

जी हां, अगर आप मांसाहारी हैं तो मछली खाना आपके लिए काफी फायदेमंद है। मछली में ओमेगा 3 फैटी ऐसिड मौजूद होता है और इससे आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद मिलती है। आप हफ्ते में दो बार स्टीम्ड या ग्रिल्ड मछली खा सकते हैं।

आंवला

आंवला आपके लिए हर तरीके से लाभकारी है। बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी आंवला काफी मदद करता है। आप एक चम्मच सूखे आंवला के पाउडर को एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर सुबह-सुबह पी सकते हैं, इससे आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने में काफी आसानी होगी।

अलसी

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अलसी के बीज भी काफी मददगार होते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप अलसी को पीस कर पाउडर बना लें और इसके बाद आप इसका सेवन कर सकते हैं, इससे आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलेगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग