Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अगर आपके बाल हो रहे सफेद, तो लगाइए ये होम मेड हेयर पैक

आजकल कम उम्र के लोगों को भी सफेद बालों की समस्या होने लगी है। अधिकांश लोगों के बाल 25 से 30 साल की उम्र में ही सफेद हो जा रहे है। उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना प्राकृतिक है,
white hair| home made hair pack| shreshrh bharat

White hair home remedy :आजकल कम उम्र के लोगों को भी सफेद बालों की समस्या होने लगी है। अधिकांश लोगों के बाल 25 से 30 साल की उम्र में ही सफेद हो जा रहे है। उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना प्राकृतिक है, लेकिन कम उम्र में अगर ऐसा हो जाए तो यह चिंता का विषय माना जाता है। जिन भी लोगों को सफेद बालों की समस्या ज्यादा हो रही है, उन्हें केवल सप्ताह में एक बार इस घर के नुस्खे को अपने बालों में लगाना चाहिए। इस रिपोर्ट में हम आपको एक ऐसे ही होम मेड हेयर मास्क के बारे में बताने वाले हैं, पर उससे पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर क्यों हमारे बाल कम उम्र में ही सफेद हो जाते हैं…

बाल सफेद होने का कारण

कम उम्र में बाल सफेद होने के कई कारण है। गलत लाइफस्टाइल, जीन, पर्यावरण, कुछ बीमारियां, पोषक तत्वों की कमी भी बालों के सफेद होने का कारण होती है।

बाल सफेद क्यों होते हैं?

शरीर में हेयर फॉलिकल्स होते हैं। यह काफी छोटी थैली की तरह स्किन सेल्स में जुड़े होते हैं। हेयर फॉलिकल्स में पिग्मेंट कोशिकाएं होती हैं, जिन्हें मेलेनिन कहा जाता हैं। मेलेनिन ही बालों को उसका रंग देने में मदद करता है। बढ़ती उम्र के साथ हेयर फॉलिकल्स में पिग्मेंट कम बनने लगते हैं। इस कारण बालों का असली रंग बदल जाता है।

होम मेड हेयर पैक बनाने की विधि

इस हेयर पैक को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच आंवला पाउडर, 6 चम्मच हीना पाउडर, 1 चम्मच मेथी पाउडर, काली कलौंजी पाउडर और करी पत्ता की जरूरत पड़ेगी। बताई गई सारी चीजों को एक बरतन में अच्छे से मिक्स करके रखें। इसके बाद एक गिलास पानी में 1 चम्मच चायपत्ती, कॉफी पाउडर और 1 घिसा हुआ चुकंदर डालकर गैस पर अच्छे से उबाल लें। जब अच्छे से उबल जाए तो इसे पहले से तैयार सामग्री में डालकर पेस्ट बना लीजिए। इसके बाद इस हेयर पैक को अपने पूरे बाल में लगा लीजिए। इस पैक को 1 घंटे लगाकर रखें और फिर सादे पानी से धो लें।

एक साल तक के बच्चों को भूलकर भी न दें ये फूड्स, हेल्थ पर पड़ सकता है बुरा असर

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’