श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सावधान! फिर डराने लगा है कोरोना

coronavirus-2.tmb-479v

कोरोना देश में तेजी से पैर पसार रहा है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,994 नए मामले सामने आए है. वहीं इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 16,354 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़कर 4,47,18,781 पर पहुंच गई है. वहीं संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,71,551 हो गई है.

कोरोना की दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.09 प्रतिशत और साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.03 प्रतिशत पर पहुंच गई है. स्वस्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है.

भारत में  संक्रमण से नौ और लोगों की जान चली गई. जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,876 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब में दो-दो मरीजों की मौत हुई. जबकि गुजरात में एक और केरल में कोरोना से 2 मरीजों की मौत हो गई है. कोरोना मामले की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत पर पहुंच गई है

बढ़ते संक्रमण से अभी सतर्क रहने की जरूरत है. बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए कोरोना के नियमों का पालन करना बहत जरूरी है. लगातार बढ़ते मरीज कोरोना की एक और नई लहर की दस्तक है. सतर्क रहें सावधान रहें.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज