श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दर्शकों को हंसाने के लिए फिर साथ आ रहे हैं सुनील ग्रोवर-कपिल शर्मा, जानिए कहां और कब

kapil-sharma-and-sunil-grover

कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा एक बार फिर अपने साथियों के साथ फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। कपिल इन दिनों अपने अपकमिंग शो को लेकर चर्चा में हैं। कपिल ने उनके टीवी शो “द कपिल शर्मा शो” के जरिए दर्शकों का खूब दिल जीता है। पिछले कुछ दिनों कपिल ने अपने अगले शो की अनाउंसमेंट की थी, उन्होंने कहा था कि वह अब टीवी पर नहीं बल्कि डिजिटल प्लेटफार्म नेटफ्लिकस पर नजर आएंगे।

वहीं कपिल ने अपने नए शो के लिए काम करना भी शुरू कर दिया है। कपिल शर्मा शो के डिजिटल वर्जन में कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक के साथ कपिल के पुराने साथी सुनील ग्रोवर भी नजर आने वाले हैं। सुनील ग्रोवर 6 साल पहले कपिल शर्मा शो का हिस्सा थे, लेकिन फिर दोनों कॉमेडियन के बीच ऐसी घमासान लड़ाई हुई कि दोनों ने 6 साल तक एक साथ काम नहीं किया।

अब कपिल-सुनिल की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए साथ आ रही है। कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने ओटीटी पर आने वाले इस शो के बारे में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था ‘हम सब एक नए शो के लिए साथ आ रहे हैं। सुनील ग्रोवर भी अब हमारे साथ जुड़ चुके हैं। वह एक बेहद टैलेंटेड एक्टर हैं उनको लाइव परफॉर्म करते देखना बहुत ही मजेदार है’।

सुनील ग्रोवर के गुत्थी और डॉ मशहूर गुलाटी के रोल को फैंस ने खूब पसंद किया है। सुनील ग्रोवर ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा’ शो में इन किरदारों से फेम्स हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2018 में जब कपिल और सुनील कॉमेडियन ऑस्ट्रेलिया में एक शो से लौट रहे थे, तो फ्लाइट में उनके बीच लड़ाई हो गई। इसके बाद सुनील ने कपिल के साथ काम करना बंद कर दिया था। हालांकि कपिल और सुनील ने नेटफ्लिक्स शो के लिए फिर से हाथ मिलाया है। इस शो में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के अलावा राजीव ठाकुर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह नजर आएंगी।

 [P3]

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज