Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पूनम पांडे के बारे में फिर वायरल हो रही ऐसी ख़बरे

POONAM PANDEY | MODEL | ACTRESS | SHRESHTH BHARAT

चर्चित मॉडल और एक्ट्रेस  पूनम पांडे की मौत की खबर इस वक्त सनसनी बनी हुई है। दरअसल, पूनम पांडे के इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीन शॉट वायरल होने लगा।  जिसमें सर्वाइकल कैंसर से पूनम की मौत की सूचना थी।  यह अफवाह भी फैली कि पूनम कानपुर की मूल निवासी हैं और उनकी मौत यहीं हुई।  इसके बाद सच्चाई जानने की कोशिश हुई जब शहर के तीनों कैंसर अस्पताल, श्मशान घाट तक छान मारे। पुलिस और खुफिया एजेंसियों तक से बात की गई, लेकिन पूनम पांडे की मौत की खबर अभी तक एक रहस्य बनी हुई है।

दरअसल, 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर न्यूड होने का ऐलान कर सुर्खियों में आने वाली मॉडल पूनम पांडे का इससे पहले कानपुर से कोई रिश्ता कभी समाने नहीं आया। शुक्रवार को कानपुर में उनकी मौत की सूचना वायरल होने के बाद कानपुर अचानक चर्चा में आ गया। मुंबई, दिल्ली और पुणे से कानपुर कॉल कर लोग इस बारे में जानकारी हासिल करने लगे की पूनम पांडे की क्या वाकई में मौत हो गई है क्योंकि उनकी मैनेजर बताई जा रही पारुल ने इस बात की पुष्टि की थी की पूनम पांडे की मौत हो गई है।

खैर, सोशल मीडिया पर कभी दक्षिण में उनका घर होने की सूचना फैली तो कभी कल्याणपुर में है।  इन इलाकों में खोजबीन होने के बाद पांडे सरनेम वालों तक से लोगों ने पूछा, लेकिन कहीं पूनम पांडे की जानकारी नहीं मिली।  इस बीच एक और खबर सामने आई कि पूनम की मौत दिल्ली में होने की सूचना है। इसी बीच पुणे में शूटिंग के दौरान पूनम की मौत और शव कानपुर लाए जाने की भी अफवाह फैली थी। देर रात तक इसकी भी तस्दीक नहीं हुई ओर ना उनका पैतृक घर कानपुर में होने की पुष्टि हुई। और पूनम पांडे की मौत की खबर रहस्य ही बना रहा। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे प्रमोशनल पैंतरेबाजी भी बताया। कई लोगों ने कहा कि फिल्मी दुनिया में ऐसे तरीके इस्तेमाल होते हैं या तो यह कैंसर जागरूकता दिवस से संबंधित पैंतरा है या फिर कैंसर पर किसी फिल्म या वेब सीरीज का प्रमोशनल स्टंट है। दूसरी ओर फिल्मों से जुड़े तमाम लोग सोशल मीडिया पर पूनम को श्रद्धांजलि भी देते रहे।

 ये ऐसे सवाल है जिसका जवाब मिलना बेहद जरूरी है। दरअसल पूनम पांडे ने मुंबई आकर मॉडल बनकर अपने करियर की शुरूआत की थी। पूनम पांडे एक बेहद चर्चित मॉडल थी। और उन्होने साल 2013 में बॉलीवुड में कदम रखा। पूनम पांडे ने बॉलीवुड में पहली फिल्म नशा की। हालांकि, बॉलीवुड में पूनम पांडे का सफर बुलंदियों पर नहीं चढ़ सका। पूनम एक एक्ट्रेस के तौर पर कामयाब नहीं हो पाईं लेकिन पूनम पांडे ने हमेशा ही अपने सेक्सी अंदाज़ और हाई बोल्डनेस को लेकर देश-दुनिया में खूब सुर्खियां बटोरीं है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा