Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

LOK SABHA ELECTION 2024 : सुप्रिया सुले की अपनी भाभी से सीधी टक्कर

SUPRIYA SULE | NCP | BJP | LOK SABHA ELECTION 2024 | SHRESHTH BHARAT

LOK SABHA ELECTION 2024: भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों के तहत देश के प्रमुख राज्यों में लगातार सीट शेयरिंग के समीकरणों को सुलझाती जा रही है। उत्तर प्रदेश, आंध्रप्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र में भी सीटों की शेयरिंग पर बात बन गई है। अजीत पवार की NCP को भाजपा ने 4 लोकसभा सीटें दी हैं। इस पार्टी को भाजपा ने बारामती, रायगढ़, शिरूर और परभणी की सीट दी गई है। महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं। बाकी बची हुई 44 सीटों में से 31 सीट भाजपा को, तो 13 सीट शिवसेना को दी गई है।

हाल ही में, अजीत पवार और उनके चाचा शरद पवार के बीच बहस हो गई थी। इसके बाद दोनों ने अलग-अलग पार्टी बना ली थी। इसके चलके NCP के कार्यकर्ताओं में विभाजन हो गया। इस लोकसभा चुनाव में चाचा-भतीजे आमने-सामने की लड़ाई में दिख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बारामती से मौजूद सासंद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले का सामना उनकी भाभी सुनेत्रा पवार से हो सकता है।

इस सीट को शरद पवार का गढ़ माना जाता है। अजीत पवार 1991 में पहली बार सांसद चुने गए थे। इसके बाद यहां शरद पवार 1996 से लेकर 2004 तक लगातार 4 बार सांसद रहे थे। शरद पवार के बाद उनकी बेटी का बारामती सीट पर कब्जा है।

अजीत पवार ने रायगढ़ सीट से महाराष्ट्र NCP अध्यक्ष सुनील तटकरे को उतारा है। इनके खिलाफ सांसद अनंत गीते को मैदान में उतारा गया है। अनंत गीते इससे पहले मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रुप में कार्य किया है।

बता दें, महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पद्माकर वलवी मुंबई में राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और पार्टी नेता अशोक चव्हण की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा