श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित Shrot Mahotsav में पहुंचे पंकज त्रिपाठी

Actor Pankaj Tripathi Reached Dehradun: देहरादून के परेड ग्राउंड में तारा फाउंडेशन की ओर से स्रोत महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस महोत्सव में पहले दिन कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
Actor Pankaj Tripathi

Actor Pankaj Tripathi Reached Dehradun: देहरादून के परेड ग्राउंड में तारा फाउंडेशन की ओर से स्रोत महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस महोत्सव में पहले दिन कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

पांडवाज से लेकर कई कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस महोत्सव में शिरकत करने अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी पहुंचे। अभिनेता पंकज त्रिपाठी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि की जो पवित्रता है, वो मुझे बहुत पसंद है। मैं जब मसूरी में आता हूं तो चुपचाप घूमता हूं। कई बार पीड़ा होती है कि पर्यटक आते हैं और पहाड़ की पवित्रता नहीं समझते और पहाड़ पर ही कूड़ा फेंक देते हैं।

उन्होंने कहा कि हम सभी को देवभूमि की पवित्रता का ध्यान रखना चाहिए। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उत्तरकाशी से मेरी बचपन की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं।

देहरादून में चल रहे महोत्सव में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें लोगों ने मधुबनी पेटिंग, हस्तकला के उत्पाद व खानपान की चीजों को खूब पसंद किया।

ये भी पढ़़ें- विवेक अग्निहोत्री की ‘द दिल्ली फाइल्स’ दो भागों में होगी रिलीज, जानें कब आएगा पहला अध्याय


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Savarkar Defamation Case| SHRESHTH BHARAT
सावरकर मानहानि केस: कोर्ट ने राहुल गांधी को भेजा समन, 23 अक्टूबर को होना होगा पेश
Women's T20 World Cup:| SHRESHTH BHARATWomen's T20 World Cup:
Women's T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, कप्तान सोफी डिवाइन ने जड़ा अर्धशतक
Chhattishgarh| SHRESHTH BHARAT
छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गए
Cricketers Salary| SHRESHTH BHARAT
भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में कितना अंतर, सैलरी को तरस रही पाक टीम
SCO Summit| SHRESHTH BHARAT
पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, SCO Summit में लेंगे हिस्सा
Pilgrim From Delhi Goes Missing| SHRESHTH BHARAT
उत्तराखंड में लापता हुआ दिल्ली का युवक, रुद्रनाथ मंदिर में करने आया था दर्शन