श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

जाह्नवी कपूर ने गले में पहना ब्वॉयफ्रेंड के नाम का लॉकेट, ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में शेयर की तस्वीरें


Janhvi Kapoor: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रूमर्ड रिलेशनशिप के चर्चे काफी समय से हो रहे हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि कपल ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है। वहीं अब जाह्नवी फिर से ब्वॉयफ्रेंड के नाम के लॉकेट को पहने नजर आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह ‘शिखू’ नाम का लॉकेट पहने नजर आ रही हैं।

जाह्नवी कपूर का लुक

जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस तस्वीरों में ब्लैक एंड व्हाइट शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने ड्रेस के साथ मेल खाता हुआ मिनिमल मेकअप किया है। साथ ही कानों में व्हाइट पर्ल इयरिंग पहने हुए हैं। गले में ब्वॉयफ्रेंड के नाम का लॉकेट लुक में चार चांद लगा रहा है। जाह्नवी की लेटेस्ट तस्वीरों पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

फैंस का रिएक्शन

जाह्नवी कपूर ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। जाह्नवी के फैंस पोस्ट पर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा रिएक्शन धड़क गर्ल के लॉकेट पर आ रहे हैं। कई यूजर्स कमेंट बॉक्स में शिखर जीजू भी लिख रहे हैं।

कौन हैं शिखर पहाड़िया?

जाह्नवी कपूर काफी समय से रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। आपको बता दें, शिखर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते और बिजनेस मैन हैं। कुछ समय पहले दोनों को तिरुपति मंदिर में साथ देखा गया था, लेकिन जाह्नवी, शिखर के साथ अपने रिश्तों के सवालों पर हमेशा बचती नजर आई हैं। हालांकि, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर ‘शिखु’ नाम के लॉकेट को फ्लॉन्ट करती नजर आ चुकी हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
'वंशवाद की राजनीति…', PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला तीखा हमला
ind vs ban
अश्विन के शतक से शुरूआती झटकों से उबरा भारत, जडेजा ने लगाया अर्धशतक
Mathura Train Accident
मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Adani Foundation
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से बुरे हालात, अडानी फाउंडेशन ने 25 करोड़ रुपये का दिया योगदान
Gorakpur-Lucknow News
रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच चौथी लाइन को दी मंजूरी
Shoes Vastu Tips
घर की इस दिशा में भूलकर भी न उतारें जूते-चप्पल, वरना हो जाएंगे कंगाल !