श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Aditya Chopra Birthday: 23 की उम्र में बना डाली बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक फिल्म

आदित्य चोपड़ा ने 23 साल की उम्र में बॉलिवुड के इतिहास की सबसे रोमांटिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' का डायरेक्शन किया। आइए, उनके जन्मदिन पर जानते हैं कुछ खास बातें...
happy-birthday-aditya-chopra-his-iconic-film-ddlj-director-career-and-personal-life

Aditya Chopra Birthday: बॉलीवुड में कई ऐसे फिल्म मेकर्स हैं, जिनका डंका बजता है। अपनी मेहनत और लगन के चलते इन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। इन्हीं में से एक हैं फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा, जो आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। खास बात यह है कि 23 साल की उम्र में आदित्य ने बॉलिवुड के इतिहास की सबसे रोमांटिक फिल्म मानी जाने वाली ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ का डायरेक्शन किया। आइए, आदित्य के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

18 साल की उम्र में करियर की शुरुआत

आदित्य चोपड़ा ने केवल 18 साल की उम्र में अपने पिता यश चोपड़ा के असिस्टेंट के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। अपने पिता के साथ आदित्य ने श्रीदेवी, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना की फिल्म ‘चांदनी’ और जैकी श्रॉफ, अमृता सिंह और जूही चावला की फिल्म ‘आइना’ में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ जैसी कई फिल्मों का निर्देशन भी किया। डायरेक्शन के अलावा आदित्य चोपड़ा कविताएं लिखना का भी काफी शौक रखते हैं। उन्होंने अपनी कुछ कविताओं को अपनी फिल्मों में भी इस्तेमाल किया है।

इस बीमारी से पीड़ित थे आदित्य

आदित्य चोपड़ा फिल्मी जगत का वो नाम है, जिनके साथ लोग काम करना चाहते हैं। लेकिन, बहुत ही कम लोगों को पता है कि बचपन और किशोरावस्था में आदित्य चोपड़ा APD डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। इस डिसऑर्डर में बच्चा ठीक से आवाज नहीं सुन पाता है, क्योंकि उसका दिमाग अलग-अलग साउंड की प्रोसेसिंग नहीं कर पाता है।

कई स्टार्स का कराया डेब्यू

आदित्य चोपड़ा ने कई एक्टर्स को अपने प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्मी जगत में कदम भी रखवाया है। इन सितारों में अनुष्का शर्मा (रब ने बना दी जोड़ी), रणवीर सिंह (बैंड बाजा बारात), परिणीति चोपड़ा (लेडीज वर्सेज रिकी बहल), अर्जुन कपूर (इश्कजादे), वाणी कपूर (शुद्ध देसी रोमांस) और भूमि पेडनेकर (दम लगा के हइशा) जैसे सफल ऐक्टर्स शामिल हैं।

यूं हुई थी रानी मुखर्जी से शादी

साल 2001 में आदित्य चोपड़ा ने पायल खन्ना से शादी की थी। दोनों की शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल सकी और उन्होंने 2009 में तलाक ले लिया। इसके बाद आदित्य चोपड़ा की जिंदगी में रानी मुखर्जी की एंट्री होती है। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ना लगा और फिर साल 2014 में दोनों ने शादी कर ली।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...