Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अपने से 2 साल छोटे एक्टर संग शादी रचाने जा रही सोनाक्षी सिन्हा! इन खास मेहमानों को भेजा गया न्योता

Sonakshi Sinha Weeding: हाल ही में अभिनेत्री ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो में कुछ ऐसा कहा है कि जिसकी वजह से सोना सु्र्खियों में छा गई हैं...
Vishwa Hindu Parishad boycotts Sonakshi Sinha objects to her marrying Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha Weeding: बॉलीवुड एक्ट्रेस और शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो में कुछ ऐसा कहा है कि जिसकी वजह से सोना सु्र्खियों में छा गई हैं। जी हां, कपिल शो के शो में एक्ट्रेस ने शादी करने की इच्छा जाहिर की। इस बीच सोनाक्षी की शादी से जुड़ा अपडेट भी सामने आया है।

23 जून को शादी रचाएंगे सोनाक्षी और जहीर!

एक्ट्रेस लंबे समय से जहीर इकबाल को डेट (Sonakshi Sinha Weeding) कर रही हैं। दोनों को अक्सर पार्टी और इवेंट में स्पॉट किया जाता है। वहीं, अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि सोनाक्षी और जहीर 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जी हां, दोनों की वेडिंग डेट को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

बेहद खास है सोनाक्षी की गेस्ट लिस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, सोनाक्षी की शादी में बेहद खास दोस्तों और फैमिली के लोगों को बुलाया गया है। गेस्ट लिस्ट में हीरामंडी की स्टार कास्ट का नाम शामिल है। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि वेडिंग कार्ड को मैग्जीन कवर की तरह डिजाइन किया गया है। जिसमें लिखा है, ‘अफवाहें सच हैं।’ मेहमानों को फॉर्मल आउटफिट पहनकर आने के लिए कहा गया है और शादी का जश्न मुंबई के बैस्टियन में मनाया जाएगा। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से अपडेट सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- ‘क्वीन’ को थप्पड़ मारने वाली CISF कर्मी को नौकरी देंगे विशाल ददलानी, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

सोशल मीडिया पर लुटाते हैं प्यार

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल अक्सर सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। दोनों काफी खूबसूरत तस्वीरें भी साथ में पोस्ट करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने जहीर को बर्थडे विश करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की थी।  

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप