Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

…तो इसलिए पैपराजी पर भड़कीं आलिया भट्ट, वायरल हुआ वीडिया; फैंस का मिला सपोर्ट

लिया भट्ट काफी नाराज हुईं और उन्होंने पैपराजी को फटकार लगाई। अभिनेत्री की इस प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसने एक बार फिर से सेलिब्रिटीज की निजता के मुद्दे को उठा दिया...
Jigra actress Alia Bhatt scolded-the-paparazzi video goes viral on social media netizens react

Alia Bhatt Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर चर्चा में हैं। वासन बाला के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में वेदांग रैना भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में आलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पैपराजी पर काफी गुस्सा करते हुए देखा जा रहा है।

आलिया भट्ट को एक बिल्डिंग के पास स्पॉट किया गया। जैसे ही वह अपनी कार से उतरीं और बिल्डिंग की ओर बढ़ीं, पैपराजी उनके पीछे-पीछे लग गए। आलिया की तस्वीरें और वीडियो लेने के चक्कर में पैपराजी उनके पीछे बिल्डिंग के अंदर तक घुस गए।

पैपराजी को आलिया ने लगाई फटकार

यह देखकर आलिया भट्ट काफी नाराज हुईं और उन्होंने पैपराजी को फटकार लगाई। अभिनेत्री की इस प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसने एक बार फिर से सेलिब्रिटीज की निजता के मुद्दे को उठा दिया। अभिनेत्री जब अपनी कार से उतरीं और बिल्डिंग की ओर बढ़ीं, तो उनके बॉडीगार्ड्स ने पैपराजी को रोकने की पूरी कोशिश की। लेकिन पैपराजी फोटो लेने के लिए इतने उत्सुक थे कि उन्होंने बॉडीगार्ड्स की बात नहीं मानी और आलिया के पीछे-पीछे बिल्डिंग के अंदर और यहां तक कि लिफ्ट तक घुस गए।

यहां देखें वीडियो-

Alia Bhatt gets ANGRY at paps for following her inside a ‘private’ building!
byu/Chai_Lijiye inBollyBlindsNGossip

आलिया को मिला फैंस का सपोर्ट

आलिया भट्ट के इस वीडियो के वायरल (Alia Bhatt Video) होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। कई यूजर्स ने पैपराजी के इस व्यवहार की आलोचना करते हुए आलिया का साथ दिया है।

यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ का दमदार पोस्टर जारी, इस दिन होगी रिलीज

एक यूजर ने कहा, “पैप्स को कम से कम कहीं तो सीमा रेखा खींचनी चाहिए। कुछ लोग सिर्फ एक्सक्लूसिव कंटेंट देने के चक्कर में अपनी सीमा से बाहर निकल रहे हैं। आलिया के यहां नाराज होने की वजह है।” दूसरे ने कहा, “वह अभी भी शांत थी, उन्हें कोई समझ नहीं है। पैप्स लिफ्ट में भी आएंगे क्या।”

इस दिन रिलीज होगी आलिया की जिगरा

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार