Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नन्ही परी के साथ दीपिका पादुकोण की पहली तस्वीर वायरल, जानें क्या है फोटो के पीछे की सच्चाई

इस बीच हॉस्पिटल से दीपिका और न्यूलीबॉर्न बेबी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। एक फोटो में दीपिका अस्पताल के बेड पर बेबी को गोद में लिए नजर आ रही हैं...
Deepika Padukone ranveer singh became parents ai-generated-fake-photos with-newlyborn-daughter goes viral

Deepika Padukone Became Mother: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने रविवार को बेटी को जन्म दिया है। इस गुड न्यूज को कपल ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ साझा किया है। दीपिका को गिरगांव इलाके में मौजूद एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कपल अपनी शादी के 6 साल बाद पेरेंट बने हैं।

सोशल मीडिया के जरिए फैंस रणवीर और दीपिका को बधाई दे रहे हैं और उनकी नन्ही परी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। हर कोई रणवीर और दीपिका की राजकुमारी की एक झलक पाने के लिए बेकरार है।

दीपिका संग वायरल हुईं न्यूलीबॉर्न बेबी की तस्वीरें

इस बीच हॉस्पिटल से दीपिका और न्यूलीबॉर्न बेबी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। एक फोटो में दीपिका अस्पताल के बेड पर बेबी को गोद में लिए नजर आ रही हैं। दीपिका के फेस पर एक बड़ी सी स्माइल दिखाई दे रही है। उनके साथ रणवीर भी नजर आ रहे हैं।

https://twitter.com/Piyush_inshorts/status/1833089959353581900

यह भी पढ़ें- सारा नहीं इस हसीना को डेट कर रहे शुभमन गिल? जानें वायरल फोटो की सच्चाई

क्या वायरल हो रही इन तस्वीरों का सच?

वहीं, दूसरी तस्वीर में न्यू मॉम दीपिका अपनी नन्ही परी को सीने से लाए दिखाई दे रही हैं। बच्चे संग दीपिका की ये क्यूट तस्वीर देखकर कई फैंस इस फोटो को सही समझकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। मगर हॉस्पिटल से बच्चे के साथ वायरल हो रही ये तस्वीरें फेक हैं।

यह भी पढ़ें- …तो इसलिए पैपराजी पर भड़कीं आलिया भट्ट, वायरल हुआ वीडिया; फैंस का मिला सपोर्ट

जी हां, इन तस्वीरों को AI की मदद से बनाया गया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब दीपिका (Deepika Padukone Became Mother) की उनके बच्चे के साथ फेक फोटो वायरल हुई है। इससे पहले भी कपल की उनके बच्चे के साथ नकली तस्वीर वायरल हो चुकी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार