Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बाजीराव सिंघम इज़ बैक्

7

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने मंगलवार को अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से एक्टर अजय देवगन का पहला लुक जारी किया। रोहित ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा “शेर आतंक मचाता है और जख्मी शेर बर्बादी! हर किसी का पसंदीदा पुलिसकर्मी बाजीराव सिंघम वापस आ गया है! सिंघम फिर से”

फिल्म के पोस्टर में अजय को उग्र अवतार में शेर की तरह दहाड़ते हुए दिखाया गया है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ‘सिंघम अगेन’ में करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

‘सिंघम अगेन’ सुपर-हिट फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है और यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ से बड़ी टक्कर मिलेगी। ‘सिंघम’ 2011 में रिलीज़ हुई थी जिसमें काजल अग्रवाल और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद 2014 में ‘सिंघम रिटर्न्स’ रिलीज़ हुई। दोनों प्रोजेक्ट्स को बॉक्स ऑफिस पर हिट घोषित किया गया।

इसके अलावा रोहित शेट्टी आगामी श्रृंखला ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के साथ अपने ओटीटी निर्देशन की शुरुआत भी करेंगे। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय हैं। दूसरी ओर अजय निर्माता बोनी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ निर्देशक नीरज पांडे की ‘औरों में कहां दम था’ और निर्देशक विकास बहल की अनाम सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म में भी नजर आएंगे। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार