श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 7 वीं सूची, नवनीत राणा और गोविंद करजोल को टिकट


लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की 7वीं लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट  में 2 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। महाराष्ट्र की अमरावती सीट से भाजपा ने नवनीत राणा को अपना उम्मीदवार बनाया है। जो वर्तमान में अमरावती सीट से ही सांसद हैं। वहीं, दूसरी ओर कर्नाटक की चित्रदुर्ग सीट से भाजपा ने गोविंद करजोल को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने जिन दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है, वह सुरक्षित सीटों के तहत आती हैं।

कौन हैं नवनीत राणा
नवनीत राणा का नाम नवनीत कौर है। महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचाने वाली अमरावती सांसद नवनीत राणा राजनीति में आने से पहले अभिनय की दुनिया में नाम कमा रही थीं। उन्होंने 12 वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक वह, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। कन्नड़ भाषा में बनी फिल्म ‘दर्शन’ से नवनीत ने अभिनय में अपना डेब्यू किया था। शादी के बाद से उन्होंने अपने नाम के आगे राणा जोड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, नवनीत कौर और रवि राणी की मुलाकात योग गुरु रामदेव बाबा के आश्रम में हुई थी और इसके बाद उन्होंने साल 2011 में एक सामूहिक विवाह मंडप में रवि राणा से शादी कर ली। सांसद नवनीत का जन्म मुंबई के पंजाबी परिवार में हुआ।उनके पिता आर्मी में थे।
नवनीत राणा ने शादी के बाद ही राजनीति में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने शादी के तीन साल बाद 2014 में लोक सभा चुना में एनसीपी के टिकट से चुनाव लड़ा था, हालांकि वह जीत नहीं पाईं, लेकिन इसके बाद नवनीत ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में निर्दलीय सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर अमरावती से सांसद बनीं। 

गोविंद करजोल का परिचय
गोविंद मुक्तप्पा करजोल अगस्त 2021 से मई 2023 तक कर्नाटक सरकार में प्रमुख और मध्यम सिंचाई, जल संसाधन मंत्री रह चुके हैं। वह मुधोल विधानसभा से पांच बार विधायक रहे हैं। करजोल 2018 से 2019 तक कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के उप नेता भी थे। इसके अलावा वह भाजपा के कर्नाटक प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Aligarh Religious conversion Case
सलमान ने समीर बन हिंदु युवती से की शादी, धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव
Arvind Kejriwal meets lg vk saxena
दिल्ली के एलजी सक्सेना से कल मिलेंगे केजरीवाल, सीएम पद से दे सकते हैं इस्तीफा
Jani Master
Stree 2 के कोरियोग्राफर पर मारपीट और यौन शोषण का लगा आरोप, FIR दर्ज
INDIAN hockey TEAM
दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, इस टीम से होगा खिताबी मुकाबला
Amroha News
अमरोहा में दहेज में बाइक न मिलने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
Andhra Pradesh news
आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनसीमा में एक इमारत में हुआ धमाका, 14 लोग घायल