श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘मुस्लिम लीग’ पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने BJP को बताया ‘इतिहास’

Mallikarjun Kharge says bjp is muslim league friend

Lok Sabha Election 2024: भारत में चुनावी रण में बड़े-बड़े दिग्गज मैदान में उतर चुके हैं। पीएम मोदी समेत भाजपा के स्टार प्रचारक देश में विभिन्न जगहों पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मोदी कांग्रेस पर हमलावर रहे हैं। हाल ही उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप बताई थी। इस कांग्रेस हमलावर हो गई है। पार्टी ने पीएम और भाजपा के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया भाजपा को बताया ‘इतिहास’

ऐसे में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी-शाह के राजनीतिक और वैचारिक पूर्वजों ने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान ब्रिटिश और मुस्लिम लीग को सपोर्ट किया था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने तो यह तक कहा था कि भारतीयों को अंग्रेजों पर विश्वास करना होगा। इन लोगों ने 1942 में महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आह्वान का भी विरोध किया था। सभी को पता है कि प्रसाद मुखर्जी ने किस तरह से बंगाल, सिंध और NWFP में मुस्लिम लीग के साथ अपनी सरकार बनाई थी।

RSS और मुस्लिम लीग बेस्ट फ्रेंड!

खड़गे ने आगे कहा कि आज मोदी-शाह कांग्रेस के घोषणापत्र के खिलाफ झूठ का प्रचार कर रहे हैं। मोदी जी के भाषणों में आरएसएस की बू आती है। बीजेपी का चुनावी ग्राफ दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है, इसलिए आरएसएस को अपनी सबसे अच्छी दोस्त मुस्लिम लीग याद आने लगी है!

140 करोड़ लोगों के लिए है ये घोषणापत्र

खड़गे ने कहा कि सत्य यही है कि कांग्रेस का न्याय पत्र भारत के 140 करोड़ लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को दर्शाता है। लोगों की संयुक्त ताकत मोदी जी के 10 साल के अन्याय को खत्म कर देगी!

बता दें, भाजपा का कहना है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में उसी तर्ज पर रिजर्वेशन देने की बात हो रही है, जैसे मुस्लिम लीग ने 1929 में किया था। तब मुस्लिम लीग ने धर्म के आधार पर रिजर्वेशन देने की बात की थी।

फिलहाल कांग्रेस ने ये मामला चुनाव आयोग में भी शिकायत के तौर पर दर्ज करा दिया है। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव आयोग अगर स्वतंत्र है तो उसको एक्शन लेना चाहिए। कांग्रेस ने कुल छह शिकायतें दर्ज कराई हैं जिसमें दो खुद पीएम मोदी के खिलाफ हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य