Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

JP नड्डा की पत्नी की चोरी हुई फॉर्च्यूनर वाराणसी से बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

JP Nadda | stolen Fortuner | Varanasi | shreshth bharat |

JP Nadda Wife Stolen Fortuner Recovered From Varanasi: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई फॉर्च्यूनर को वाराणसी से बरामद कर लिया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि इस गाड़ी को यूपी में ही तीन बार बेचा गया था। उसके बाद कार को यूपी से बाहर पड़ोसी देश में भेजने की तैयारी थी। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा की टोयोटा फॉर्च्यूनर बीते 19 मार्च को चोरी हो गई थी। दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से गाड़ी की चोरी की गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, गाड़ी के ड्राइवर ने इसे कुछ देर के लिए सर्विस सेंटर छोड़ दिया था। जिसके बाद गाड़ी चोरी हो गई थी। यह गाड़ी हिमाचल प्रदेश में जेपी नड्डा की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस गाड़ी का नंबर HP03D0021 है।

UP में तीन बार बिकी चोरी हुई फॉर्च्यूनर

दरअसल, बीते 19 मार्च को गाड़ी के ड्राइवर जोगिंदर सिंह ने गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने गोविंदपुरी के गिरी नगर में सर्विस सेंटर से फॉर्च्यूनर के चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके बाद पुलिस ने फरीदाबाद के बडकल पहुंचकर शाहिद और शिवांश त्रिपाठी के साथ-साथ उनके गिरोह के बारे में सुराग ढूंढना शुरू कर दिया। पुलिस ने 22 मार्च को हरदोई के रहने वाले शिवांश त्रिपाठी को पटियाला हाउस के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों शाहिद और उसके दामाद फारुक और एक शाहकुल के साथ मिलकर गोविंदपुरी से फॉर्च्यूनर की चोरी की थी।

आरोपियों ने बताया कि फॉर्च्यूनर की चोरी के बाद उसे फारुक के फरीदाबाद स्थित फार्महाउस में रख दिया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि शाहिद के साथ मिलकर चोरी की गई कारों के रिसीवर सलीम को बेच दिया था, जोकि यूपी के लखीमपुर खीरी का रहने वाला था। उसके बाद जब लखीमपुर खीरी में छापेमारी की गई तो रिसीवर सलीम को पकड़ा गया। उसने बताया कि फॉर्च्यूनर को सीतापुर के रहने वाले रईस को बेच दिया है। जब पुलिस ने सीतापुर से आरोपी रईस को गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि अमरोहा के रहने वाले फुरकान को SUV बेच दी है। इसके बाद रईस की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की फॉर्च्यूनर को वाराणसी के बेनियाबाग पार्किंग से बरामद किया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार