श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

सुबह 9 बजे तक 10.52% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग

Lok Sabha Election 6th Phase Voting Percentage: चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 9 बजे तक 10.52% मतदान हुआ है। सबसे अधिक पश्चिम-बंगाल में 16.54%, वहीं सबसे कम ओडिशा में 7.43%...
voting percentage | LOKSABHA ELECTION 2024 | SHRESHTH BHARAT

Lok Sabha Election 6th Phase Voting Percentage: लोकसभा चुनाव की 58 सीटों पर मतदान जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 9 बजे तक 10.52% मतदान हुआ है। सबसे अधिक पश्चिम-बंगाल में 16.54%, वहीं सबसे कम ओडिशा में 7.43% मतदान हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में 9.66%, हरियाणा में 8.31%, जम्मू-कश्मीर में 8.89%, झारखंड में 11.74%, दिल्ली में 8.94%, ओडिशा में 7.43% और उत्तर प्रदेश में 12.33% मतदान हुआ है।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 संसदीय क्षेत्रों में मतदान जारी है। इस चरण में बिहार की 8 सीटें, हरियाणा की सभी 10 सीटें, जम्मू-कश्मीर की 1 सीट, झारखंड की 4, दिल्ली की सभी 7 सीटें, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटें शामिल हैं। कुल 889 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, साथ में छठे चरण में ओडिशा की 42 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान जारी है। राज्य में विधानसभा चुनाव राज्य में लोकसभा चुनावों के साथ-साथ हो रहे हैं।

छठे चरण में दिल्ली और हरियाणा की सभी संसदीय सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण की कुछ प्रमुख सीटों में नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और चांदनी चौक, सुल्तानपुर और आजमगढ़ शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी, पश्चिम बंगाल की तामलुक और मेदिनीपुर, हरियाणा की करनाल, कुरुक्षेत्र, गुड़गांव और रोहतक, ओडिशा की भुवनेश्वर, पुरी और संबलपुर अन्य प्रमुख सीटें हैं। इस चरण में भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Helicopter Service In Ayodhya
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें किराया
Abdu Rozik
Bigg Boss 16 फेम अब्दू रोजिक का टूटा रिश्ता, जानिए वजह
Malvika Bansod
मालविका का शानदार प्रदर्शन, चीन ओपन में ओलंपिक पदक विजेता को हराया
Ricky Ponting Head Coach of Punjab Kings
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच बने रिकी पोंटिंग, ट्रेवर बेलिस की ली जगह
Ashwini Vaishnaw
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रिमंडल ने नए ‘चंद्रयान-4' को दी मंजूरी
J&k Polls
J&k Polls: दोपहर 1 बजे तक 41.17% मतदान, बिना ID के बूथ पर पहुंचा शख्स