Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

J&K विधानसभा चुनाव: तीसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 44.08 प्रतिशत मतदान

J&K 3rd Phase Voting: चुनाव आयोग के अनुसार जम्मू और कश्मीर में तीसरे चरण के मतदान में मंगलवार दोपहर 1 बजे तक कुल 44.08 प्रतिशत मतदान हुआ।
J&K 3rd Phase Voting

J&K 3rd Phase Voting: चुनाव आयोग के अनुसार जम्मू और कश्मीर में तीसरे चरण के मतदान में मंगलवार दोपहर 1 बजे तक कुल 44.08 प्रतिशत मतदान हुआ। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, उधमपुर जिले में दोपहर 1 बजे तक सबसे अधिक 51.66 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद कठुआ में 50.09 प्रतिशत, जबकि सांबा 49.73 प्रतिशत, बारामूला में सबसे कम 36.60 प्रतिशत मतदान हुआ। इनके अलावा, बांदीपोर में 42.67 प्रतिशत, जम्मू में 43.36 प्रतिशत, कुपवाड़ा में 42.08 प्रतिशत मतदान हुआ।

जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान मंगलवार को सुबह 7 बजे केंद्र शासित प्रदेश के सात जिलों के 40 निर्वाचन क्षेत्रों में शुरू हो गया है। मतदान शाम 6 बजे समाप्त होगा। सुचारू और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू संभाग में 24 और कश्मीर में 16 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान चल रहा है।

पिछले दो चरणों की तुलना में तीसरे चरण में दोपहर एक बजे तक सबसे अधिक मतदान हुआ। पहले चरण में दोपहर एक बजे तक 41.17 फीसदी और दूसरे चरण में 36.93 फीसदी मतदान हुआ।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर चुनाव के पहले चरण में कुल 61.13 फीसदी मतदान हुआ था, जिसमें किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 80 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में कुल 57.31 फीसदी मतदान हुआ था।

तीसरे चरण में 415 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। तीन चरणों के चुनाव में पूर्ववर्ती राज्य की 90 सीटों के लिए बहुदलीय मुकाबला है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और कांग्रेस ने इन चुनावों के लिए गठबंधन किया है। मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

J&K विधानसभा चुनाव: तीसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 28.12 प्रतिशत मतदान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड