श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

भाजपा ने बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

WEST BENGAL | BUHAR | MADHYA PRADESH | BJP | PM MODI | SHRESHTH BHARAT

लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियों के लिए कमर कस ली है। भाजपा की एनडीए सरकार के सबसे बड़े स्टार प्रचारक खुद नरेंद्र मोदी हैं। मोदी ने दक्षिण भारत ने चुनाव प्रचार की शुरुआत की है। अब भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

मध्य प्रदेश में ये होंगे भाजपा के स्टार प्रचारक

मध्यप्रदेश के लिए भाजपा ने 40 नामों की सूची जारी की है। जो पूरे राज्य में भाजपा के प्रचार करेंगे। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, नितिन गड़करी जैसे लोकप्रिय नेता हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ शिव प्रकाश, मध्यप्रदेश के भाजपा प्रमुख विष्णु दत्त शर्मा भी शामिल हैं। पूरी लिस्ट यहां देख सकते हैं-

बिहार में ये होंगे भाजपा के स्टार प्रचारक

बिहार में भी प्रधानमंत्री मोदी, पार्टीअध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप में नामित किया है। पूरी लिस्ट यहां देख सकते हैं-

पश्चिम बंगाल में ये होंगे भाजपा के स्टार प्रचारक

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी के साथ, गृहमंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री  हिमंता विस्वा शर्मा पार्टी के कई प्रमुख नेता प्रचार करेंगे। पूरी लिस्ट यहां देख सकते हैं-


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
'वंशवाद की राजनीति…', PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला तीखा हमला
ind vs ban
अश्विन के शतक से शुरूआती झटकों से उबरा भारत, जडेजा ने लगाया अर्धशतक
Mathura Train Accident
मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Adani Foundation
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से बुरे हालात, अडानी फाउंडेशन ने 25 करोड़ रुपये का दिया योगदान
Gorakpur-Lucknow News
रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच चौथी लाइन को दी मंजूरी
Shoes Vastu Tips
घर की इस दिशा में भूलकर भी न उतारें जूते-चप्पल, वरना हो जाएंगे कंगाल !