Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

JJP: 2019 के विधानसभा चुनाव में ‘किंगमेकर’ बनी, मगर इस इलेक्शन में सूपड़ा साफ

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने से लेकर पांच साल बाद राज्य में सफाया होने तक जननायक जनता पार्टी (जजपा) को बड़ा झटका लगा है।
Dushyant Chautala

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने से लेकर पांच साल बाद राज्य में सफाया होने तक जननायक जनता पार्टी (जजपा) को बड़ा झटका लगा है। जजपा नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उचाना कलां विधानसभा सीट पर पांचवें स्थान पर हैं और उन्हें जबरदस्त हार का सामना करना पड़ सकता है। वह 2019 के चुनाव में इस सीट से जीते थे।

2019 में जीती थी 10 सीटें

पिछले विधानसभा चुनाव में जजपा राज्य की 90 में से 10 सीट पर जीती और ‘किंगमेकर’ के रूप में उभरी थी। उसने, 40 सीट जीतकर सामान्य बहुमत से छह सीट पीछे रह गई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ चुनाव के बाद गठबंधन किया।

अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व वाली पार्टी पारिवारिक कलह के कारण दिसंबर 2018 में मूल पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) से अलग होकर बनी थी। स्थापना के बाद पार्टी के ग्राफ में अचानक वृद्धि देखी गई और इस साल मार्च में भाजपा के साथ गठबंधन समाप्त होने के बाद उसके समर्थन आधार में गिरावट देखी गई।

भाजपा ने मार्च में मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया था और नेतृत्व परिवर्तन के बाद गठबंधन टूट गया था।

जजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसे एक भी सीट नहीं मिली। जजपा उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त हो गई।

जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने पार्टी छोड़ दी और उसके 10 में से सात विधायक कांग्रेस या भाजपा में चले गए।हरियाणा में दलित वोट हासिल करने के मकसद से इस चुनाव में जजपा ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन किया था, लेकिन उसे फायदा नहीं मिला।

पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के प्रपौत्र दुष्यंत चौटाला ने पिछले महीने पूर्वानुमान व्यक्त किया था कि विधानसभा चुनाव में कोई भी पार्टी 40 सीट के आंकड़े को पार नहीं कर पाएगी।

ये भी पढ़ें- CM नायाब सिंह सैनी ने जीता लाडवा का किला, जीत के बाद दी पहली प्रतिक्रिया

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग