श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जम्मू में देसी बासमती चावल की फसल बर्बाद

bzas

जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हाल ही में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। इस इलाके में खास तौर से 370 किस्मों के देसी बासमती चावल की खेती होती है।

जम्मू जिले के किसानों और अधिकारियों के मुताबिक धान की 90 फीसदी तक फसल बर्बाद हो गई है। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई करने के लिए किसान कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।

सुखनंदन चौधरी, पूर्व विधायक का कहना है कि “बारिश पड़ी है, बारिश थोडी नहीं बहुत ज्यादा पड़ी है और बारिश की स्पीड भी 100 किलोमीटर से ऊपर थी और उसके साथ-साथ, बारिश के साथ-साथ ओले भी पड़े और बासमती भी अभी, कुछ बासमती थोड़ी कच्ची थी, कुछ अभी पकना शुरू हुई थी, वो सारी की सारी लेट गई, और सिर्फ मेरे ही एरिया की नहीं बल्कि आरएस पुरा की, पूरी बिशना की, जितनी भी देसी बासमती जम्मू प्रॉविंस में लगी थी, सारी की सारी लेट गई।”

जम्मू क्षेत्र के किसान एक साथ आए हैं और उन्होंने बर्बाद हुई फसल के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है।

श्यामलाल शर्मा, (किसान)- “किसान को हर एक लूटता है, भगवान ने भी नहीं बख्शा, उसने भी हमारी फसल का इतना नुकसान कर दिया कि अब देखकर ही इसको रोना आता है क्योंकि इतना खर्चा हुआ हमारा, इसमें कुछ भी बेनिफिट है ही नहीं, फसल की हमने 6,000 लगवाई दी हुई है, खाद और बीज का अलग से है, बुआई का अलग से है हमारा।

जम्मू के मढ़ ब्लॉक में जिला विकास परिषद के सदस्यों ने सरकार से नुकसान का गंभीरता से आकलन करने और किसानों को आर्थिक मदद देने का अनुरोध किया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज