श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पंचकूला से महिला रामलीला का मंचन होगा

ram

पंजाब के मोहाली जिले के पीर मुछल्ला इलाके में पंचकूला के एक ग्रुप की तरफ से ऑल वुमेन महिला रामलीला का मंचन किया जाएगा। भारत में इसे अपनी तरह की पहली रामलीला माना जा रहा है। पारंपरिक रामलीला के इस अनूठे एडीशन का मकसद रूढ़िवादिता को तोड़ना है। साथ ही उन लोगों को भी चुनौती देना है जो ये मानते हैं कि रामलीला में सिर्फ पुरूष ही परफॉर्म कर सकते हैं।

इस रामलीला का मकसद युवा पीढ़ी और सांस्कृतिक परंपराओं के बीच की खाई को पाटना भी है। इस प्रोडक्शन में शामिल महिला कलाकारों का मानना है कि आज के युवा टेक्नोलॉजी और मीडिया से बहुत जुड़े हुए हैं और सांस्कृतिक विरासत के महत्व को दर्शाना चाहते हैं।

सनातन जब बात हो और रामलीला की बात न हो सनातन अधूरा रह जाएगा हमारा मेन मैसेज हम आगे वाले पी़ढ़ी को हम अपने आप को जोड़ पाए क्योंकि वो मोबाइल की दुनिया में इतनी व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें अपने माता – पिता के लिए भाई- बहन के लिए समय नही है और थोड़ा सा डिजिटल रामलीला है, बच्चे इससे कनेक्ट कर पाएंगे। पीछे पूरा आपके सीन चल रहा है वो नॉर्मल ऑर्थोडॉक्स रामलीला नही है अगर अशोक वाटिका में सीता जी बैठी हैं तो पीछे अशोक वाटिका दिख रहा है।

इस ऑल वुमेन रामलीला में आठ महीने से लेकर 70 साल तक की अलग-अलग आयु वर्ग की महिलाएं कई भूमिकाएं निभा रही हैं। इस सांस्कृतिक उत्सव में तीन पीढ़ियों को एक साथ परफॉर्म करता देखना खुशी की बात है।

महिलाओं ने बताया कि रामलीला में परफॉर्म करना वास्तव में मुश्किल है क्योंकि उन्हें संवाद याद रखने पड़ते हैं। उनके मुताबिक रामलीला में परफॉर्म करने के लिए 10 दिनों तक रिहर्सल करनी पड़ती है, हालांकि ये उनके अनुभव को बढ़ा रहा है।

इस महिला रामलीला में समाज के सभी वर्गों की महिलाएं परफॉर्म कर रही है और वे समाज में महिला सशक्तीकरण का संदेश दे रही हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज