Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UP News: वाराणसी में दिनदहाड़े किशोरों ने की साधु की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां दिन दहाड़े चार किशोरों ने एक साधु की ईंट से कुचल कर हत्या दी।
up crime news

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां दिन दहाड़े चार किशोरों ने एक साधु की ईंट से कुचल कर हत्या दी। चारों किशोर साधु के पैसे छीनने का प्रयास कर रहे थे, जब साधु ने इसका विरोध किया, तो किशोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर अन्य दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरा मामला वाराणसी के चेतगंज चौराहे का है। यहां चौराहे के पास शराब की दुकान के सामने न्यू कॉलोनी ककरमत्ता (भेलूपुर) का रहना वाला 45 वर्षीय साधु पप्पू लेटा हुआ था। दोपहर करीब तीन बजे चार किशोर साधु से उलझने लगे। वे साधु के पैसे छीनने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, साधु ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने ईंट से साधु पर हमला कर दिया और ईंट से कुचकर उसकी हत्या कर दी।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल साधु को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद चेतगंज थाने की पुलिस ने अन्य दो आरोपी किशोरों को मलिन बस्ती से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले किशोर बदमाश हैं। वे शराब पीकर इलाके के लोगों के साथ झगड़ा करते हैं और छीन-झपट करते हैं। इतना ही नहीं, लोगों के विरोध करने पर मारपीट करने लगते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’