Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अब मुख्तार के बेटे को भी सता रहा मौत का डर, कोर्ट से लगाई यह गुहार

Abbas Ansari | Mukhtar Ansari | shreshth bharat |

Abbas Ansari Afraid Of Death: माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अब उसके बेटे अब्बास अंसारी को भी मौत का डर सता रहा है। अब्बास अंसारी ने जेल में जहर दिए जाने की आशंका जताई है। इसके बाद उसके वकील की याचिका पर सीजेएम कोर्ट ने जेल में उसके खाने की जांच कैमरे की मौजूदगी में कराए जाने का आदेश दिया है।

यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अब उसके बेटे अब्बास अंसारी को भी जेल में जहर दिए जाने का डर सता रहा है। उसका कहना है कि उसके पिता की हत्या में शामिल लोग जेल प्रशासन से मिलकर उसकी भी हत्या करवा सकते हैं। अब्बास अंसारी ने जेल में जहर दिए जाने की आशंका जाहिर की है।

अब्बास की सुरक्षा बड़ी चुनौती से कम नहीं

अब्बास अंसारी के वकील के मुताबिक, जेल में मुख्तार के बेटे अब्बास की सुरक्षा किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। इसी के चलते वकील की याचिका पर गाजीपुर के सीजेएम ने कासगंज जेल प्रशासन को आदेश दिया है कि कैमरे की निगरानी में अब्बास के खाने की जांच करवाई जाए।

इस वजह से मिली थी अब्बास को जमानत

बता दें, सुप्रीम कोर्ट से मिली 3 दिन की अंतरिम जमानत के बाद अब्बास अंसारी को जिला जेल से कासगंज जेल भेज दिया गया है। उसको अपने पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए जमानत दी गई थी। मुख्तार अंसारी की कब्र पर 10 अप्रैल को फातिहा पढ़ा गया था, जिसमें उसके बेटे अब्बास अंसारी को शामिल होने की अनुमति मिल गई थीा। सुप्रीम कोर्ट ने 11 और 12 अप्रैल को अब्बास अंसारी को उसके परिजनों से मिलने की इजाजत दे दी थी। लेकिन, शीर्ष अदालत ने अब्बास को मीडिया से बात नहीं करने का निर्देश भी दिया था।

कासगंज की पचलाना जिला जेल में बंद होने की वजह से अब्बास अपने पिता मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल नहीं हो सका था। ऐसे में अब्बास अंसारी ने पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इजाजत मांगी थी।

इस वजह से हुई थी मुख्तार अंसारी की मौत

बता दें, मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट के चलते 60 साल की उम्र में मौत हो गई थी। वह लंबे समय से उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जेल में मुख्तार की तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उसको बांदा के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में मुख्तार को दुर्गावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्तार अंसारी की मौत का कारण ‘मायोकार्डियल इंफार्क्शन’ था। मायोकार्डियल इंफार्क्शन को ही आमबोल की भाषा में हार्ट अटैक कहा जाता है।

ये भी देखें

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा