Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

MP में एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या

Capture

मध्य प्रदेश के मुरैना में पुरानी रंजिश के चलते 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. एमपी के मुरैना जिले के लेपा गांव में जमीन विवाद में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मरने वाले में तीन महिला भी है.

लेपा गांव में दो परिवारों के बीच कई सालों से रंजिश चली आ रही थी. इस हत्याकांड का वीडियो भी बन गया और वायरल भी हो गया. इस घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव बना हुआ है.

बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले धीर सिंह और गजेंद्र सिंह के परिवार में विवाद होने पर 2013 में धीर सिंह के परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी गई थी जिसका आरोप गजेंद्र सिंह पर लगा था. मामला कोर्ट में चला और दोनों परिवारों में सामाजिक समझौता हो गया था. इसके बाद गजेंद्र सिंह का परिवार गांव में रहने के लिए पहुंचा था. इसी दौरान धीर सिंह के पक्ष के लोगों ने गजेंद्र सिंह के लोगों पर हमला कर दिया जिसमें 6 लोगों की जान चली गई.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही