Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बहराइच हिंसा के दो आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों को पैर में लगी गोली

बहराइच हिंसा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आरोपी सरफराज खान और तालिब का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। इस एनकाउंटर में सरफराज ढेर हो गया है जबकि तालिब घायल हुआ है।
Bahraich Violence

Bahraich Violence: बहराइच के महाराजगंज में हुए हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए हैं। उनके पैरों में गोली लगने की बात बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ नानपारा कोतवाली के बाईपास पर हुई। आरोपियों के नाम सरफराज और तालिब हैं।

मुठभेड़ में घायल हुए दोनों आरोपियों को इलाज के लिए नानपारा सीएचसी लाया गया है। सीएचसी के बाहर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के नाम सरफराज और तालिब हैं। सरफराज मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद का बेटा है और यह भी मुख्य आरोपी है।

बहराइच में मकान मालिक अब्दुल हमीद पर राम गोपाल मिश्रा पर गोली चलाने का आरोप है। उसकी बेटी रुखसार बता रही है कि कल 4 बजे मेरे पिता अब्दुल हमीद, मेरे दो भाई सरफराज, फहीम और उनके साथ एक अन्य युवक को यूपी एसटीएफ ने उठा लिया।

मेरे पति और मेरे देवर को पहले ही उठाया जा चुका है। किसी भी थाने से उनकी कोई खबर नहीं मिल पा रही है। हमें डर है कि उनका एनकाउंटर कर हत्या की जा सकती है।

बहराइच के महाराजगंज में रविवार शाम को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल में राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने जिले में जमकर उत्पात मचाया।

मंगलवार और बुधवार को जिले में शांति रही। बृहस्पतिवार को महाराजगंज इलाके में भी इंटरनेट बहाल कर दिया गया है। वहीं, हत्याकांड के आरोपियों की पुलिस द्वारा घर से उठाए जाने और उनका एनकाउंटर होने की बात सामने आ रही है।

देश का सबसे प्रदूषित शहर है UP का मुजफ्फरनगर, बनाया रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड