Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पंजाब पुलिस अब शादी समारोह में बजायेगी बैंड।

punjab-polcा

पंजाब में होने वाली शादी समारोह और निजी कार्यक्रमों में पुलिस वाले बैंड बजाते नज़र आयेंगे। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिला पुलिस ने बकायदा एक विज्ञापन जारी कर पुलिस बैंड को बुक कराने के लिए लोगों एक नंबर भी जारी किया है। अब तक आप पुलिस बैंड को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे समारोह में बैंड बजाते हुए और परफॉर्म करते हुए देखते होंगे लेकिन अब पंजाब पुलिस का बैंड आपको शादी समारोह में भी बैंड बजाता हुआ नजर आ सकता है इसके लिए पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिला पुलिस ने विज्ञापन भी जारी किया है कोई भी व्यक्ति अपने निजी समारोह में पुलिस बैंड को बुक कर सकता है।

पुलिस बैंड को 7 हजार रुपए प्रति घंटे के हिसाब से बुक किया जा सकता है। सरकारी कर्मचारी को यह सुविधा 5 हजार रुपए प्रति घंटे के हिसाब से भी मिल सकती है। बैंड के आने-जाने का खर्च भी बुकिंगकर्ता को ही उठाना पड़ेगा। 80 रूपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से परिवहन खर्च भी देना पड़ेगा। पंजाब पुलिस का मानना है कि यह कम्युनिटी पुलिसिंग का एक हिस्सा है इससे आम लोगों और पुलिस के बीच संपर्क बढ़ेगा। हमने यह फैसला पैसा कमाने के लिए नहीं लिया है बल्कि पब्लिक और पुलिस के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए यह किया जा रहा है।

पंजाब में शादी समारोह और निजी कार्यक्रमों में पुलिस के बैंड बजाने को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। अकाली दल ने इस मामले में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह से क्या खजाने में पैसा आएगा? केजरीवाल खजाना भरने के लिए बड़ी-बड़ी बातें करते थे लेकिन आज हालात यह हो गए हैं कि आप पुलिस वालों को कह रहे हो कि शादी में जाकर बैंड बजाओ और पैसा कमा कर लाओ। फिर तो पंजाब सरकार रेट लिस्ट ही तय कर दे कि अगर किसी को 1 दिन के लिए किसी को सुरक्षा चाहिए तो पुलिस उसका कितना पैसा लेगी। पंजाब की भगवंत मान सरकार पंजाब को एक काले दौर की तरफ ले जा रही है।

बीजेपी नेता हरजीत ग्रेवाल का मानना है कि पुलिस का काम लोगों को सुरक्षित महसूस करवाना है उनको सुरक्षा मुहैया करवाना है ना कि शादी ब्याह में बैंड बजाना। पंजाब की भगवंत मान सरकार पुलिस के साथ खिलवाड़ कर रही है और उनसे बिजनेस करवाना चाहती है यह ठीक नहीं है पुलिस को लोगों की सुरक्षा का ही काम देखना चाहिए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब