श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Covishield का टीका लेने वालों के लिए राहत भरी खबर, जानें पूर्व वैज्ञानिक ने क्या कहा…

Covishield | Corona Vaccine | Health News | ICMR | Side Effect

हाल ही में ब्रिटिश कंपनी एस्ट्राजेनेका ने कोर्ट में कहा कि कोविड-19 वैक्सीन से साइड इफेक्ट हो सकता है। तब से भारत में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वैक्सीन लगवाने वाले लोग दहशत में हैं, क्योंकि भारत में लगभात 90 प्रतिशत लोगों को कोविशील्ड की ही टीका लगा है। हालांकि कोविशील्ड को लेकर फैले डर के बीच ICMR के पूर्व वैज्ञानिक ने राहत भरी जानकारी दी है। ICMR के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. रमन गंगाखेडकर ने कहा कि कोविशील्ड टीके को लेकर किसी भी तरह से डरने की जरूरत नहीं है। इसके साइडइफेक्ट बहुत ही दुर्लभ हैं।

पूर्व वैज्ञानिक ने डेटा के माध्यम से समझाते हुए बताया कि 10 लाख वैक्सीन लेने वाले लोगों में से 7 या 8 लोगों के साथ हार्ट अटैक या खून के थक्के जमने का रिस्क हो सकता है। ICMR के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. रमन गंगाखेडकर ने कहा कि वैक्सीन लेने वाले लोग बिल्कुल भी चिंतित न हों, यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।

डॉ. रमन गंगाखेडकर ने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘जब आप पहली डोज लेते हैं तो सबसे ज्यादा रिस्क होता है। दूसरी डोज लेने पर यह कम हो जाता है और फिर तीसरी में तो यह एकदम कम होता है। यदि इस वैक्सीन का साइडइफेक्ट होना ही होता है तो यह शुरुआती दो से तीन महीनों में असर दिख जाता है।’ ब्रिटेन में कुछ मृतकों के परिजनों ने दावा किया था कि वैक्सीन लेने के बाद ही उनकी मौत हुई। वहीं, ब्रिटिश अखबार डेली टेलीग्राफ ने लिखा था कि एस्ट्राजेनेका ने लंदन की एक अदालत में बताया है कि उसकी दवा से दुर्लभतम केसों में साइड इफेक्ट हो सकता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना