श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मिथुन चक्रवर्ती की आगामी बांग्ला फिल्म ‘शोनतान’ दिसंबर में होगी रिलीज

Shontan Release Date: दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत बांग्ला फिल्म ‘शोनतान’ (संतान) आगामी दिसंबर माह में रिलीज होगी।
Shontan Release Date

Shontan Release Date: दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत बांग्ला फिल्म ‘शोनतान’ (संतान) आगामी दिसंबर माह में रिलीज होगी। फिल्म उद्योग के एक पदाधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह फिल्म माता-पिता और उनके बच्चों के रिश्तों पर आधारित है।

मिथुन चक्रवर्ती तथा अभिनेता ऋत्विक चक्रवर्ती इस फिल्म में पिता-पुत्र की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में सुभाश्री गांगुली, खराज मुखर्जी एवं सोहिनी सेनगुप्ता भी शामिल हैं। ईस्टर्न इंडिया मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन (ईआईएमपीए) के एक अधिकारी ने बताया कि राज चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित यह फिल्म क्रिसमस और नए साल के मौके पर 20 दिसंबर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

उन्होंने कहा कि देव, जिशु सेनगुप्ता और बरखा बिस्ट अभिनीत फिल्म ‘खदान’ तथा खराज मुखर्जी, अपराजिता आध्या तथा चंदन सेन अभिनीत फिल्म ‘5 नंबर स्वप्नमोय लेन’ भी दिसंबर में रिलीज होने वाली हैं।

अपनी आगामी फिल्म के बारे में मिथुन चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि ‘शोनतान’ फिल्म आ रही है, जो माता-पिता के बलिदान को समर्पित है और इस दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।’’
इस फिल्म का पोस्टर एक नवंबर को जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- ‘सिंघम अगेन’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, 100 करोड़ रुपये कमाने वाली बनी 10वीं फिल्म

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य