Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

प्रेमी के घर पर प्रेमिका ने तोड़ा दम, सुसाइड नोट में खुले कई राज

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रेमी के फोन नहीं उठाने पर प्रेमिका ने जहर खा लिया। इसके बाद प्रेमी के घर पहुंच गई। यहां वह फर्श पर गिर गई।
Saharanpur Crime News

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रेमी के फोन नहीं उठाने पर प्रेमिका ने जहर खा लिया। इसके बाद प्रेमी के घर पहुंच गई। यहां वह फर्श पर गिर गई। तड़प-तड़प कर उसकी जान चली गई। आनन-फानन में प्रेमी के परिजन किशोरी को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने सुसाइड नोट व अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी प्रेमी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

काफी दिनों से चल रहा था अफेयर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सहारनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला छिपीयान की रहने वाली नाबालिग किशोरी का पुरानी चुंगी के रहने वाले एक युवक से पिछले काफी दिनों से अफेयर चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से नाबालिग प्रेमिका से दूरी बनाने का प्रयास कर रहा था। प्रेमिका को इस बात की भनक लग गई।

वहीं, बुधवार देर रात उसने प्रेमी को कई फोन किए, लेकिन उसने एक बार भी कॉल नहीं उठाई, जिससे नाराज होकर नाबालिग ने अपने घर पर जहर खा लिया। इसके बाद प्रेमिका सीधे प्रेमी के घर पहुंच गई। घर पर प्रेमी नहीं मिला तो उसके परिजनों से पूछा, लेकिन परिजनों ने कहा कि वह घर पर नहीं है।

Read More: दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रदूषण, AQI 999 तक पहुंचा

देखते ही देखते नाबालिग नीचे फर्श पर गिर गई और तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई। प्रेमी के परिजन पहले आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नाबालिग के पास से मिला एक सुसाइड नोट

मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस को नाबालिग के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा कि यह सब अमन की वजह से हुआ है। पत्र में लिखा कि जा रही हूं मैं, खुश रहना सब। मुझे छोड़ दिया, यह सब अमन की वजह से हुआ है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू की और आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में जहर का सेवन करने से नाबालिग की मौत हो गयी है। नाबालिग के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। आरोपी प्रेमी पर आत्महत्या के लिये उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसको गिरफ्तार भी कर लिया गया है

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही